Dabra News : शिक्षक का अपहरण, बीस लाख रुपये की फिरौती मांगी

Dabra News :  शिक्षक का अपहरण, बीस लाख रुपये की फिरौती मांगी

डबरा, सलिल श्रीवास्त। ग्वालियर जिले के डबरा निवासी शासकीय स्कूल के एक शिक्षक के अपहरण (Dabra teacher kidnapped) की सनसनीखेज घटना सामने आई है। अपहरणकर्ता ने 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी है। बड़ी बात ये है कि शिक्षक कल से गायब है,  परिजन पुलिस के चक्कर लगा रहे हैं। अपहृत शिक्षक का मोबाइल चालू है लेकिन पुलिस अभी तक उसका कोई सुराग नहीं पाई है।

जानकारी के अनुसार डबरा (Dabra News) के ठाकुर बाबा रोड पर रहने वाले शिक्षक हरिशरण श्रीवास्तव शासकीय प्राथमिक विद्यालय रामपुर में पदस्थ हैं। बीते रोज वह मंशापूर्ण हनुमान जी के दर्शन करने के लिए ग्वालियर गये हुए थे जब वह शाम को नहीं लौटे और अचानक उनके पुत्र के नंबर पर 20 लाख फिरौती का मैसेज आया तो उनके परिजन घबरा गए।

ये भी पढ़ें – लोकायुक्त एक्शन : 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते थाना प्रभारी रंगे हाथ गिरफ्तार

परिजनों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस (Dabra Police) को दी। डबरा से लेकर ग्वालियर तक के पुलिस (Gwalior Dabra News) थानों के चक्कर लगाए लेकिन कोई भी नतीजा नहीं निकला। सबसे बड़ी बात ये है कि अपहृत शिक्षक का मोबाइल अभी भी चालू है जिसकी लोकेशन ग्वालियर के झांसी रोड क्षेत्र में बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें – Jabalpur Suicide : सेना से रिटायर्ड जवान ने खुद को मारी गोली, जानें आत्महत्या की वजह

इस संबंध में डबरा एसडीओपी विवेक शर्मा का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है टावर लोकेशन और कॉल डिटेल के आधार पर शिक्षक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है शीघ्र ही अपहृत शिक्षक को मुक्त करा लिया जायेगा।

[dgv_vimeo_video id=”714695385″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews