Dabra News : विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल और गो सेवकों ने डबरा थाने का किया घेराव, पुलिस ने बलपूर्वक किया गिरफ्तार

Dabra News : विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल और गो सेवकों ने डबरा थाने का किया घेराव, पुलिस ने बलपूर्वक किया गिरफ्तार

Dabra News : डबरा में गौशाला होने के बाद भी गोवंश की हालत काफी खराब है और आए दिन दुर्घटनाओं एवं अन्य कारणों से हो रही गोवंशों की हत्या का विरोध कर रहे विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल और गो सेवकों को डबरा सिटी पुलिस ने गिरफ्तार कर लॉकअप में भर दिया। कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी लगते ही काफी बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी डबरा सिटी थाने पहुंच गए। इस दौरान जमकर नारेबाज़ियों का दौर भी शुरू हो गया और कार्यकर्ताओं ने थाने के गेट पर बैठकर हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी।

यह है मामला

बता दें कि डबरा के जंगलों के इलाकों में से गौ तस्कर गोवंश की तस्करी बड़ी जोरों से कर रहे हैं इसी मामले को लेकर गौ रक्षकों द्वारा लगातार 2 दिन से प्रशासन से गौवंश की तस्करी रोकने और गौवंश को न्याय दिलाने के लिए मांग की जा रही है जिसके लिए गौ सेवकों ने चक्का जाम भी किया। लेकिन प्रशासन फिर भी सचेत नहीं हुआ तदोपरांत गौ सेवकों ने डबरा सिटी थाने का घेराव किया। जहां पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर हवालात में बंद कर दिया। इसके बाद पूर्व मंत्री इमरती देवी डबरा सिटी थाने पहुंचीं और गौ रक्षकों को हवालात से मुक्त कराया और गोवंश की रक्षा के लिए गौ सेवकों को आश्वासन दिया।

[dgv_vimeo_video id=”865320899″]

[dgv_vimeo_video id=”865321019″]

वहीं गौ रक्षकों ने डबरा एसडीएम पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब उन्होंने डबरा एसडीएम के सामने इन सब समस्याओं को बताकर गोवंश के लिए न्याय मांगा तो उन्होंने गौसेवकों से अभद्र व्यवहार किया वहीं गौ रक्षकों द्वारा एसडीएम को तत्काल प्रभाव से हटाने की मंग भी की है। साथ ही प्रशासन को आंदोलन जारी रखने की भी चेतावनी दी।
डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”865319343″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews