इमरती देवी की मांग पर डबरा टी आई विनायक शुक्ला को हटाया, निरीक्षक केपी यादव होंगे नए थाना प्रभारी  

इमरती देवी की मांग पर डबरा टी आई विनायक शुक्ला को हटाया, निरीक्षक केपी यादव होंगे नए थाना प्रभारी  

Gwalior News : डबरा में बढ़ते अपराध को लेकर लगातार आक्रोशित इमरती देवी की मांग पर एसपी अमित सांघी ने डबरा सिटी थाने के टी आई विनायक शुक्ला को वहां से हटा दिया है, उनकी जगह एसपी ने मोहना थाने के टी आई केपी यादव को डबरा सिटी थाने का नया टी आई बनाया है।

डबरा में पिछले कुछ महीनों से बदमाश पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे थे, ताजा घटनाक्रम में व्यापारी से खुलेआम 35 लाख की लूट, एक व्यापारी के गोदाम से लाखों के इलेक्ट्रोनिक्स सामान की चोरी, एक गाँव में डकैती फिर कल बुधवार को सरे आम एक युवक की हत्या ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए थे।

हालाँकि इन सभी मामलों में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की लेकिन डबरा के लोगों में अपराधियों के बढ़ते हौसलों को लेकर गुस्सा बाद रहा था, डबरा की पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री एवं मप्र लघु उद्योग निगम की अध्यक्ष इमरती देवी ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।

पूर्व मंत्री इमरती ने इन घटनाओं को लेकर पुलिस पर खासकर डबरा सिटी थाने के टी आई विनायक शुक्ला को हटाने की मुहिम छेड़ दी थी , कल हुई प्रशांत बघेल की हत्या के बाद आज गुरुवार को दिनभर इमरती देवी आन्दोलन करती रही, उन्होंने बघेल समाज के लोगों के साथ डबरा सिटी थाने का घेराव किया।

इमरती देवी ने इस दौरान भी टी आई विनायक शुक्ला पर ही निशाना साधा, उन्होंने कहा कि किसी दबाव के चलते ये टी आई यहाँ से नहीं हटाया जा रहा लेकिन मैं लड़ाई लडती रहूंगी, उन्होंने बताया कि आज उन्होंने महाराज (ज्योतिरादित्य सिंधिया) से बात की है और उन्होंने टी आई को हटाये जाने का भरोसा दिया है, इमरती देवी के ये कहने के कुछ घंटों बाद ही टी आई विनायक शुक्ला का तबादला कर दिया गया।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews