पिता को बचाने बदमाश से भिड़ गई बेटी, दोनों ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

पुत्री के साथ हुआ घटनाक्रम वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया जिसमें दिख रहा है कि कैसे बेटी ने बहादुरी दिखाते हुए पिता को बचाया और बदमाश से भिड़ गई, बहादुर बेटी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग तारीफ कर रहे हैं और रिएक्शन दे रहे हैं ..शाबाश बेटी...   
Gwalior Bahadur Beti

Gwalior News : ग्वालियर चंबल अंचल से जुड़े बहादुरी के किस्से आपने बहुत सुने होंगे, यहाँ बेटे ही नहीं बेटियां भी बहादुर हैं जरुरत पड़ने पर ये किसी से भी भिड़ जाती हैं। ताजा मामला ग्वालियर का है, जहाँ एक बदमाश ने पिता पुत्री पर अचानक हमला कर दिया, हमले में पिता गिर गए, बदमाश उन्हें मारने लगा तो बेटी ने हिम्मत दिखाई और बदमाश से भिड़ गई, फिर पिता पुत्री दोनों ने मिलकर बदमाश को दौड़ा दौड़ा कर पीटा। शिकायत के बाद पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ..जिसे देखकर लोग रिएक्शन दे रहे हैं शाबाश बेटी …

ये है पूरा घटनाक्रम 

पूरा घटनाक्रम इंदरगंज थाना क्षेत्र के गेंडे वाली सड़क का है जहाँ बीच बाजार ये वाकया हुआ, यहाँ रहने वाले डॉ होतम सिंह का उनके पड़ोस में रहने वाले अपराधी प्रवृत्ति के युवक फैजल खान से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। थोड़ी ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई, बदमाश फैजल खान होतम सिंह को पीटने लगा, दोनों के बीच लात घूंसे चलने लगे जिसके चलते डॉ होतम असंतुलित होकर गिर पड़े तो बदमाश उन पर हावी हो गया।

पिता को पिटता देख बदमाश से भिड़ी बेटी 

इस बीच पिता को पिटता देख उनकी बेटी दौड़कर वहां पहुंची और पिता को बचाने बदमाश फैजल से भिड़ गई, बेटी को भिड़ता देख पिता को हिम्मत आई और उन्हें संभलने का मौका भी मिल गया फिर पिता पुत्री दोनों ने मिलकर बदमाश फैजल को दौड़ा दौड़ा कर पीटा और वहां से खदेड़ दिया। खास बात ये है कि जिस समय ये घटनाक्रम हुआ वहां क्षेत्र के बहुत से लोग मौजूद थे लेकिन वे सभी तमाशबीन बने हुए थे, केवल बेटी ने ही हिम्मत दिखाई और पिटा को पिटने से बचाया।

पुलिस में शिकायत दर्ज, आरोपी गिरफ्तार 

घटना के बाद पिता पुत्री इंदरगंज थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई, सीएसपी अशोक सिंह जादौन ने बताया कि बदमाश के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, फरियादी पिता के साथ बेटी को साक्षी के तौर पर शामिल किया गया है, उन्होंने बताया कि बदमाश के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज है उसके खिलाफ वारंट भी है, उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 

उधर पिता पुत्री के साथ हुआ घटनाक्रम वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया जिसमें दिख रहा है कि कैसे बेटी ने बहादुरी दिखाते हुए पिता को बचाया और बदमाश से भिड़ गई, बहादुर बेटी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग तारीफ कर रहे हैं और रिएक्शन दे रहे हैं ..शाबाश बेटी…

[dgv_vimeo_video id=”985497452″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews