Delhi blast: ग्वालियर में हाई अलर्ट, एसपी सहित अन्य अधिकारी मैदान में, एयरपोर्ट सहित सभी संवेदनशील क्षेत्रों पर बढ़ाई सुरक्षा

ग्वालियर बहुत संवेदनशील शहरों में से एक है , यहाँ सिविल एयरपोर्ट के अलावा सेना का हवाई अड्डा,  डीआरडीई , ग्वालियर किला, बीएसएफ टेकनपुर सहित अन्य कई महत्वपूर्ण स्थान हैं जिनकी सुरक्षा महत्वपूर्ण है। 
Gwalior on high alert

दिल्ली में हुए कार विस्फोट के बाद मध्य प्रदेश में भी सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश DGP कैलाश मकवाना ने दिए हैं, पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद सभी जिलों में पुलिस अधिकारी फील्ड में उतर आये हैं, ग्वालियर में भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह सहित अन्य अधिकारी अलग अलग पॉइंट्स पर तैनात हो गए हैं।

दिल्ली विस्फोट के बाद पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी), पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) रेंज और पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) जोन को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में निगरानी बढ़ाने और सुरक्षा उपायों को सख्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

वाहनों की बारीकी से चैकिंग 

मुख्यालय से आये निर्देश के बाद ग्वालियर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक सड़कों पर उतर आये हैं, पुलिस अधिकारी कर्मचारी एक एक कार एक एक बाइक सहित अन्य वाहनों की बारीकी से चैक कर रहे हैं। पड़ोसी जिलों से आने वाले रस्ते पर बैरीकेडिंग कर दी गई है चैकिंग के बाद ही किसी को जिले में आने की अनुमति पुलिस दे रही है।

ग्वालियर में कई संवेदनशील क्षेत्र 

एसपी धर्मवीर सिंह एयरपोर्ट पर पहुंचे उन्होंने वहां सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, उल्लेखनीय है कि ग्वालियर बहुत संवेदनशील शहरों में से एक है , यहाँ सिविल एयरपोर्ट के अलावा सेना का हवाई अड्डा,  डीआरडीई , ग्वालियर किला, बीएसएफ टेकनपुर सहित अन्य कई महत्वपूर्ण स्थान हैं जिनकी सुरक्षा महत्वपूर्ण है।

[dgv_vimeo_video id=”1135426704″]

[dgv_vimeo_video id=”1135426922″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews