ये तो लापरवाही की हद है, चेतावनी के बाद भी कोचिंगों में अग्नि सुरक्षा के इंतजाम नहीं मिले, प्रशासन ने किये सील 

फायर सेफ्टी विभाग की टीम ने जब निरीक्षण शुरू किया तो सामने आया कि कोचिंग संचालकों को बच्चों की जान की परवाह ही नहीं है, दो कोचिंग संस्थान ऐसे मिले जहाँ अग्नि से बचाव के कोई उपाय ही नहीं थे।
Gwalior Municipal Corporation raids on coaching centers

Gwalior Municipal Corporation raids on coaching centers

लखनऊ के कोचिंग संस्थान ने आग लगने से 15 लोगों की जान चली जाने के बाद से अग्नि सुरक्षा इंतजामों को लेकर सरकार ने सख्ती के निर्देश दिए हैं, ग्वालियर में भी नगर निगम एक्शन मोड में है लेकिन कोचिंग संचालक गंभीरता नहीं दिखा रहे, कल मंगलवार को हुए निरीक्षण में लापरवाह पांच संस्थानों को सील किया गया और पूरे जिले में संचालित कोचिंग संस्थानों को चेताया गया लेकिन आज एक बार फिर नगर निगम की टीम को निरीक्षण में लापरवाही मिली फिर टीम ने तीन संस्थानों को सील कर दिया।

ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर संघ प्रिय के निर्देश पर आज बुधवार को फायर सेफ्टी विभाग की टीम एक बार फिर निरीक्षण पर निकली, उसने जब निरीक्षण शुरू किया तो सामने आया कि कोचिंग संचालकों को बच्चों की जान की परवाह ही नहीं है, दो कोचिंग संस्थान ऐसे मिले जहाँ अग्नि से बचाव के कोई उपाय ही नहीं थे। टीम के साथ मौजूद अफसरों ने इसके लिए कोचिंग संचालकों को कड़ी फटकार लगाई।

कोचिंग सेंटर में मिले अग्नि सुरक्षा के इंतजाम 

नगर निगम फायर सेफ्टी  विभाग की टीम  रेलवे स्टेशन के पास संचालित अभिज्ञान कोचिंग क्लासेस पहुंची यहाँ उसने निरीक्षण किया,  निरीक्षण में संस्थान में फायर सुरक्षा संबंधी कोई भी उपकरण नहीं मिला तथा आपातकालीन निकास (इमरजेंसी एग्जिट) की व्यवस्था भी उपलब्ध नहीं थी। यहाँ बड़ी संख्या में में विद्यार्थी पढ़ते हैं तीन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए संस्थान को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया।

विद्यार्थियों के जीवन की चिंता नहीं 

नगर निगम की टीम ने थाटीपुर चौराहे पर स्थित जादौन आईएएस कोचिंग क्लासेस का भी निरीक्षण किया, यहाँ भी उसे जहां फायर सुरक्षा उपकरण नहीं मिले। विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए फायर विभाग ने उक्त संस्थान के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया।

यूनिफ़ॉर्म कारखाने में भी लापरवाही 

कोचिंग संस्थानों के अतिरिक्त फायर सेफ्टी विभाग की टीम ने थाटीपुर स्थित नौ निहाल स्कूल यूनिफॉर्म प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परिसर में विभिन्न विद्यालयों की बड़ी संख्या में यूनिफॉर्म का भंडारण मिला साथ ही यूनिफॉर्म निर्माण का कारखाना भी संचालित था। भारी मात्रा में पकड़ा होने के बावजूद यहाँ अग्नि सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं था टीम ने इसे भी सील कर दिया।

नगर निगम ने दी चेतावनी 

फायर सेफ्टी विभाग ने सील किये संस्थानों को निर्देशित किया है कि निर्धारित फायर सुरक्षा मानकों के अनुरूप आवश्यक अग्निशामक उपकरण, आपातकालीन निकास व्यवस्था एवं अन्य सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के बाद ही फिर संचालन की अनुमति दी जाएगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews