दिग्विजय सिंह का हमला, बोले- BJP भावनाएं भड़काकर राजनीति करती है, बेरोजगारों को आकांक्षी युवा कहने पर कसा तंज

दिग्विजय सिंह ने कहा राणा सांगा जैसा वीर हमारे इतिहास में कम हुए हैं, उनके शरीर पर 100 से ज्यादा घाव थे उनके विरुद्ध किसी प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणी करना गलत है लेकिन यदि किसी व्यक्ति ने ऐसा कह भी दिया है.तो उसका घर जला दें, उसकी गाड़ी जला दो ये करने का अधिकार किसी को भी नहीं है।
Digvijay Singh attacks BJP

Digvijaya Singh attacks BJP : ग्वालियर में इंटक के कार्यक्रम में शामिल होने आये मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य  दिग्विजय सिंह मीडिया से बात करते हुए भाजपा पर जबरदस्त हमले किये, उन्होंने बेरोजगारों को आकांक्षी युवा कहने पर सरकार पर तंज कसा वहीं ईद पर नॉनवेज की दुकाने बंद करने की मांग पर भी भाजपा नेताओं पर करारा प्रहार दिया।

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा आज देश में और प्रदेश में मजदूरों के हितों का संरक्षण नहीं हो रहा है, मनरेगा के मजदूरों का भुगतान नहीं हो रहा है, उन्हें काम नहीं मिल रहा है, वे पलायन कर रहे हैं, कोई सुनने वाला नहीं है मजदूरों के संरक्षण वाले  कानून थे वो भाजपा सरकारों ने बदल दिए और जो राष्ट्रीय मजदूर नीति है  उसका पालन नहीं हो रहा।

परिवारवाद पर भाजपा पर किया पलटवार  

भारतीय जनता पार्टी द्वारा राजनीति से परिवारवाद को दूर करने और कांग्रेस पर निशाना साधने के सवाल पर कहा, हमारा किसी पर भी निशाना नहीं है, लोकतंत्र में जनता जिसको चाहती है उसे चुनकर  भेजती है, ये उसका अधिकार है, उदाहरण के तौर पर ज्योतिरादित्य सिंधिया राज्यसभा में, यशोधरा राजे विधानसभा में, वसुंधराराजे विधानसभा में, राजनाथ सिंह उनके बेटे राजनीति में ऐसे अनेक उदाहरण मेरे पास है, दिग्विजय ने कहा परिवारवाद सामंती प्रवृत्ति का सूचक है इसलिए आज के लोकतंत्र में कहीं कोई सामंत नहीं है, सामंत वो है जिसके पास लोकतंत्र में वोट का हक है यानि आज की तारीख में देश का हर नागरिक सामंत है।

वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पर कही ये बड़ी बात 

वक्फ बोर्ड संशोधन बिल के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा, हम इस बिल के खिलाफ हैं, क्योंकि यह बुनियादी तौर पर भारतीय संविधान में अल्प संख्यकों के अधिकारों के संरक्षण की बात है उनके अधिकारों को छीनने का ये कुटिल प्रयास है, दिग्विजय सिंह ने कहा इस देश में पिछले 10-11 साल में यह पूरी सरकार केवल हिंदू-मुसलमान के अलावा दूसरा कोई काम नहीं कर रही है।

बेरोजगारों को नया नाम आकांक्षी युवा देने पर कसा तंज 

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा  बेरोजगार युवाओं को नए संबोधन आकांक्षी युवा कहने पर दिग्विजय सिंह भड़क गए उन्होएँ कहा युवाओं को रोजगार नहीं देना उनको नए-नए नाम देना ये काम है इस सरकार का, हालत यह है ना उनको रोजगार मिल रहा है, परीक्षाएं हो जाती हैं, उसका नतीजा नहीं आता, नर्सिंग घोटाला सब जानते हैं, आज तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, दिग्विजय सिंह ने कहा भारतीय जनता पार्टी भावनाओं को भड़काकर राजनीति करती है, शहर का नाम बदल दो, मोहल्ले का नाम बदल दो,  अब बेरोजगार हो तो आपका भी नाम बदल दिया, बेरोजगारों को सम्मान दे रहे हैं, रोजगार नहीं दे रहे हैं।

[dgv_vimeo_video id=”1070575379″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews