ऑटो रोकने पर पुलिस के साथ हुआ विवाद, चालक ने ऑटो मालिक के कहते ही छिड़का पेट्रोल

ऑटो रोकने पर पुलिस के साथ हुआ विवाद, चालक ने ऑटो मालिक के कहते ही छिड़का पेट्रोल

ग्वालियर/अतुल सक्सेना

लॉक डाउन में रोज कमाने रोज खाने कमाने वालों के हालात इतने खराब हो गए हैं कि वो अब अपराध करने से भी नहीं चूक रहे। शनिवार शाम ग्वालियर में एक ऐसी ही घटना हुई जिसमें पुलिस से मामूली विवाद के बीच ऑटो मालिक के कहते ही ऑटो चालक ने गाड़ी पर पेट्रोल छिड़क दिया। मालिक धमकी देने लगा कि पुलिस वाले परेशान करते हैं इसमें आग लगा देता हूँ।

पड़ाव थाना क्षेत्र के फूलबाग चौराहा चेकिंग पॉइंट पर शनिवार की शाम पड़ाव थाने के सब इंस्पेक्टर दीपेंद्र सिंह राजावत अपने स्टाफ के साथ चैकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने एक ऑटो को रोक लिया। ऑटो में ऑटो चालक और ऑटो का मालिक दोनों थे। पुलिस ने पूछताछ के लिए गाड़ी साइड में लगाने के लिए कहा तो उन लोगों में बहस हो गई। ऑटो मालिक और चालक बाहर निकलते ही एसआई से विवाद करने लगे, पुलिस पर मारपीट करने और बिना कारण चालान की कार्रवाई करने के आरोप लगाने लगे। इतने में ही मालिक ने गुस्से में ऑटो चालक से कहा कि आग लगा दे ऑटो में। ये सुनते ही चालक ने पहले से ही हाथ में ली पेट्रोल की बोतल से गाड़ी पर पेट्रोल छिड़क दिया। बाद में बहस के बीच ऑटो चालक सोनू गाड़ी लेकर फरार हो गया जबकि ऑटो मालिक नरेंद्र को पुलिस ने पकड़ लिया।

नरेंद्र का कहना था कि चालक नशे में था लेकिन पुलिस ने बेवजह मेरे साथ मारपीट की। चालक ने गलती की है तो उस सजा दो मुझे क्यों? पेट्रोल डालने की बात पर नरेंद्र ने कहा कि लॉक डाउन में काम धंधे बंद हैं घर कैसे चलायें, क्या हम अपने बच्चों को जहर दे दें। पुलिस हमें बिना कारण परेशान करती है। उधर पुलिस का कहना है कि चालक नशे में गाड़ी चला रहा था। जब रोका तो चालक और मालिक दोनों प्रशासन पर चालानी कार्रवाई की बात कहने लगे लेकिन जब चालान की रसीद मांगी तो दिखा नहीं पाए। एसआई ने कहा कि किसी के साथ मारपीट नहीं की गई और ये आरोप गलत हैं। ऑटो मालिक को पकड़ लिया है पूछताछ के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews