पति की Unnatural Sex की डिमांड और प्रताड़ना से परेशान पत्नी ने लिखाई FIR

पति की Unnatural Sex की डिमांड और प्रताड़ना से परेशान पत्नी ने लिखाई FIR

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। पति – पत्नी (Husband Wife) के बीच का रिश्ता प्यार, विश्वास, सहयोग और सम्मान का होता है लेकिन यदि इस रिश्ते के बीच कुछ ऐसी बातें आ जाएं जो रिश्ते को कलंकित करने लगें तो मामला घर की चार दीवारी से निकलकर पुलिस थाने पहुँच जाता है।

ग्वालियर पुलिस के पास भी एक ऐसा ही मामला पहुंचा है। एडिशनल एसपी गजेंद्र सिंह वर्धमान ने बताया कि एक महिला ने कोतवाली थाने में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। FIR में महिला ने पति पर मारपीट और अप्राकृतिक सेक्स (Unnatural Sex) की डिमांड के आरोप लगाए हैं।

ये भी पढ़ें – कटनी में पुलिस-दबंगों ने गांव वालों को पीटा, बच्चियों और महिलाओं पर किया जुल्म, लोगों ने जंगल में ली शरण, जानें

पुलिस ने बताया कि महिला  अपने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज़ प्रताड़ना की शिकायतें दर्ज करा चुकी हैं लेकिन उसमें उसका राजीनामा हो गया था , लेकिन अब उसने पति के खिलाफ इस तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं।  पुलिस ने मामला दर्जा कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें – Gwalior News : मतगणना की तैयारियां पूरी, 816 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला

बताया जा रहा है कि महिला पति की डिमांड से परेशान होकर शिंदे की छावनी क्षेत्र में उससे अलग रह रही है। पति कोतवाली थाना क्षेत्र के दौलतगंज में रहता है। पुलिस महिला की तीनों एफआईआर के आधार विवेचना कर आरोपी पति  जानकारी जुटा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”730589980″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews