आंगनबाड़ियों में नहीं पहुंचने देंगे मिलावटी और नकली दूध : इमरती देवी

Do-not-reach-in-Anganwadi-adulterated-milk--imarti-devi

ग्वालियर। ग्वालियर चम्बल अंचल में मिलावटी और नकली दूध के उत्पादन और सप्लाई के खुलासे के बाद कमलनाथ सरकार के मंत्री एक्शन मोड में है। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी सुमन ने माना है कि आंगनबाड़ियों में भी मिलावटी दूध सप्लाई किया जा रहा है। लेकिन अब हम नौनिहालों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे।

ग्वालियर में पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री ने कहा कि नकली और मिलावटी दूध से बच्चों को बचाने के लिए इसकी जांच की जाएगी। उनका कहना है कि आंगनबाड़ियों पर इन्हीं क्षेत्रों दूध सप्लाई होता है ऐसे में स्वाभाविक है कि तो यही मिलावटी और नकली दूध आंगनबाड़ियों तक पहुंच रहा है। और इसी दूध से बच्चों के लिए आंगनबाड़ियों में खीर खिलाई जाती है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति बेहद जागरूक है ।इसीलिए हमारी सरकार इन मिलावटखोरों पर पूरी तरीके से लगाम लगाने का काम कर रही  है। और जब ये कारोबार ही बंद हो जायेगा तो फिर शुद्ध दूध ही आंगनबाड़ियों में पहुंचेगा।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews