ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने क्यों कहा “57 साल का हो गया हूँ कुछ गलतियाँ तो हुई होंगी, इस जन्म के साथ अगला जन्म भी सुधारना है”, ले रहा हूँ ये संकल्प

Gwalior News

Gwalior News : मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री आज एक बार फिर हाथ में झाड़ू और टॉयलेट क्लीनर ब्रश लिए दिखाई दिए, उन्होंने उनकी विधानसभा में स्थित सिविल अस्पताल हजीरा में झाड़ू लगाई, वहां पब्लिक टॉयलेट साफ़ किये और दार्शनिक अंदाज में मीडिया से कहा – 57 साल का हो गया हूँ इस दौरान कुछ गलतियाँ तो हुई होंगी तो केवल मुंह से माफ़ी मांगने से कुछ नहीं होगा, इस जन्म के साथ अगला जन्म भी सुधारना है इसलिए अब रोज सफाई करने का संकल्प लिया है, ऊर्जा मंत्री ने कांग्रेस द्वारा  उनके सफाई अभियान को नौटंकी कहने पर पलटवार किया साथ ही 3 दिसंबर को भाजपा की सरकार बनने का दावा करते हुए कांग्रेस पर तंज भी कसा।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का काम करने का अंदाज दूसरों से अलग है वो खुद को जनता का सेवक मानते हैं और इस बात को प्रमाणित करने के लिए सड़क पर ऐसा कुछ करते दिखाई देते है जिससे मीडिया में हाई लाईट रहते हैं, आज उन्होंने एक बार फिर हाथ में झाड़ू उठाई और पहुँच गए अपनी विधानसभा के सिविल अस्पताल हजीरा,  उन्होंने अस्पताल परिसर में झाड़ू लगाई फिर पब्लिक क्लीनर से ब्रश से टॉयलेट साफ करने लगे, इस दौरान मीडिया भी वहां मौजूद था।

[dgv_vimeo_video id=”888729407″]

मंत्री जी के सफाई अभियान के बाद मीडिया ने जब एक बार फिर इस अभियान के औचित्य पर सवाल किये तो प्रद्युम्न सिंह  तोमर ने बड़े ही दार्शनिक अंदाज में इसका जवाब दिया, “उन्होंने कहा , मेरी पत्नी 1000 बिस्तर वाले अस्पताल में भर्ती है मैं रात भर वहीँ था, मनन चिंतन करता रहा, अब 57 साल का हो गया हूँ, इस उम्र में आते आते कई अच्छे काम भी किये होंगे जाने अनजाने में कई गलतियाँ भी की होंगी, प्रारब्ध में भी कई कमियां रही होंगी तो उन कमियों के लिए सिर्फ मुंह से क्षमा मांगने से क्षमा नहीं मिलती कोई ना कोई सजा जरूर मिलती है।

[dgv_vimeo_video id=”888729665″]

उन्होंने आगे कहा – ” तो मेरा ऐसा मानना है कि इस जन्म के साथ साथ अगला जन्म भी सुधारने के लिए मुझे कुछ और कर्म करने चाहिए तो आज मन ने तय किया कि प्रद्युम्न सबसे पहले उस सिविल अस्पताल जायेगा जो एक मंदिर है जहाँ भगवान आते हैं लक्ष्मी वास करती हैं, और सब जानते हैं जहां सफाई  होती है वहीं लक्ष्मी का वास होता है, इसलिए मैंने तय किया है कि अब से ग्वालियर में मेरी मौजूदगी के दौरान मैं नियमित रूप से 10 मिनट सफाई करूँगा और जब ये मंदिर साफ होगा तो लक्ष्मी आएगी भगवान आयेंगे तो सबका भला होगा।

कांग्रेस पर किया पलटवार, जीत को लेकर कही बड़ी बात   

कांग्रेस द्वारा उनके द्वारा की जाने वाली सफाई को नौटंकी कहे जाने पर प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि कांग्रेस जो आरोप लगाती है उसी राह पर चलती है , प्रद्युम्न सिंह तोमर झाड़ू लगाता है तो प्रियंका गांधी भी झाड़ू लगाती  है, अब आप ही बताइए नाले में उतरकर सफाई करना नौटंकी है या फिर कमरे के अन्दर झाड़ू लगाना नौटंकी है, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा के आरोप पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हम जीत रहे हैं , कमल खिल रहा है, किसी को सपने देखने है तो देख ले, बड़ी स्क्रीन लगा ले लेकिन 3 दिसंबर को 10 बजे के बाद स्क्रीन देखते हुए कांग्रेस सो जाएगी और कमल ही खिलेगा।

[dgv_vimeo_video id=”888729063″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews