शराब बंदी के पक्ष में शिवराज सरकार के ये मंत्री, जनता और समाज से की अपील

शराब बंदी के पक्ष में शिवराज सरकार के ये मंत्री, जनता और समाज से की अपील

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। प्रदेश में शराब बंदी (Liquor ban) का मुद्दा इन दिनों सुर्ख़ियों में है। शिवराज सरकार का एक कैबनेट मंत्री भी अब शराब बंदी के पक्ष में उतर आये हैं। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Energy Minister Pradyuman Singh Tomar) पुरजोर तरीके से शराब बंदी का समर्थन करते हैं लेकिन उनका कहना है कि जब तक जनता शराब छोड़ने के संकल्प नहीं लेगी तब तक शराब बंदी नहीं होगी। उन्होंने सामाजिक संस्थाओं से अपील की वे जनता के बीच जाकर शराब से होने वाले नुकसान को लेकर जनता को जागरूक करें।

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती पिछले लम्बे समय से शराब बंदी के संकल्प को दोहरा रही हैं। उनका कहना है कि वे सरकार का विरोध नहीं कर रही लेकिन शराब को बंद कराकर रहेंगी। उनका समर्थन भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने भी किया। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि शराब विष है इसे बंद होना ही चाहिए। मैं शराब का विरोध करती हूँ इसपर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें – अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट फांसी मामला, MP में अलर्ट, उच्च स्तरीय बैठक में हुए बड़े फैसले

शराब का विरोध कर रही दोनों महिलाएं है और भाजपा की नेत्रियां हैं , एक पूर्व केंद्रीय मंत्री है, मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री हैं तो दूसरी सांसद हैं, दोनों ही संत समाज से हैं। इनके अलावा सरकार का कोई भी बड़ा नेता शराब बंदी  खुलकर अपनी बात नहीं रख रहा। लेकिन अब शिवराज सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर शराब बंदी को लेकर खुलकर सामने आ गए हैं।

ये भी पढ़ें – कांग्रेस विधायक के “जातिवाद की राजनीति” वाले ट्वीट से गरमाई सियासत, भाजपा ने किया पलटवार

ग्वालियर में मीडिया से बात करते हुए ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शराब बंदी का खुलकर समर्थन किया यानि वे उमा भारती के साथ खड़े दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि शराब बंदी के लिए हमारे समाज को जागरूक होना पड़ेगा। उन्होंने  कहा कि नशा ना तो समाज के हित में है और ना ही हमारी सेहत के हित में। जब समाज जागरूक होगा, हम खुद शराब छोड़ने का संकल्प ले तो निश्चित रूप से शराब अपने आप बंद हो जाएगी।

ये भी पढ़ें – MP Politics: उमा भारती के बयान से हलचल तेज, कांग्रेस का समर्थन, क्या है सियासी मायने?

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सरकार अपने स्तर काम कर रही है, समाजसेवी बाहर निकलें और समाज को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि शराब सरकार बंद नहीं कर सकती, समाज को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि घोषणा से शराब बंद नहीं होगी, यदि हम पीते हैं तो हमें नहीं पीने का संकल्प लेना होगा। मैं शराब नहीं पीता ये मेरा संकल्प है और मैं लोगों से भी मना करता हूँ।

[dgv_vimeo_video id=”680010272″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews