
Gwalior News : ग्वालियर जिले की ग्वालियर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एक बार फिर चुनाव मैदान में हैं, उन्होंने पिछले चुनाव की तरह ही क्षेत्र की जनता से आशीर्वाद के रूप में 1 रुपया लेना शुरू कर दिया है। क्षेत्र में हमेशा सक्रिय रहने वाले प्रद्युम्न सिंह ने टिकट की घोषणा के बाद मतदाताओं से जनसंपर्क तेज कर दिया है। आज उन्होंने एक घर पर पहुंचकर आदत के मुताबिक रोटी सब्जी मांगी और वहीँ जमीन पर बैठकर खाया। कांग्रेस द्वारा जारी वचनपत्र को ऊर्जा मंत्री ने झूठ पत्र बताया है, उन्होंने कहा पहले भी बहुत कुछ कहा था लेकिन किया क्या सब जानते हैं।
[dgv_vimeo_video id=”875135592″]
दरवाजा खटखटाया, मांगी रोटी, जमीन पर बैठकर खाना खाया
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र में वार्ड क्रमांक 9 में जनसंपर्क किया, सामान्य आदत के मुताबिक जनसंपर्क के दौरान उन्होंने एक घर का दरवाजा खटखटाया और भूख लगने का हवाला देते हुए रोटी सब्जी मांगी, ये घर था प्रजापति मोहल्ला में रहने वाली त्रिवेणी बाथम का।

मांगा 1 रुपया, बोले ये मेरे लिए आशीर्वाद भी, चुनाव में सहयोग भी
त्रिवेणी बाथम ने एक थाली में रोटी और सब्जी लाकर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह को दी और उन्होंने हमेशा की तरह वहीँ जमीन पर बैठकर उनके घर खाया। ऊर्जा मंत्री ने इस साल भी पिछले चुनाव की तरह क्षेत्र की जनता से आशीर्वाद स्वरुप 1 रुपया मांगना शुरू कर दिया है, उन्होंने त्रिवेणी बाथम से भी 1 रुपया लिया और कहा कि बहन का 1 रुपया मेरे लिए कीमती है ये आशीर्वाद है और चुनाव में सहयोग भी।
[dgv_vimeo_video id=”875134937″]
मंत्री द्वारा 1 रुपया मांगे जाने पर फंड की कमी का तंज कसने वाली कांग्रेस को जवाब देते हुए प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि कांग्रेस क्या कहती है इसकी फ़िक्र मैं नहीं करता, प्रद्युम्न सेवक है सेवा और विकास में विश्वास करता है। कांग्रेस की सूची के बाद कमलनाथ और दिग्विजय समर्थकों के बीच के विवाद पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है ये मैं पहले भी कह चुका हूँ।
[dgv_vimeo_video id=”875135439″]
कांग्रेस के चुनाव वचन पत्र को ऊर्जा मंत्री ने कहा झूठ पत्र
कांग्रेस द्वारा आज जारी किये गए वचन पत्र और उसमें की गई घोषणाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने वचन पत्र को झूठ पत्र कहा। उन्होंने कहा कि पहले भी बहुत वादे किये थे, बेरोजगारी भत्ता, किसान कर्ज माफ़ी, क्या हुआ सब जानते हैं , अब जब सरकार ही नहीं आयेगी तो उड़न खटोले में बैठकर दिल्ली चले जायेंगे जनता से टाटा बाय बाय कर लेंगे।
[dgv_vimeo_video id=”875135785″]
[dgv_vimeo_video id=”875135213″]
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

