आबकारी ने पकड़ी 15 लाख की कच्ची शराब और सामान, गोलपुरा में कजरों के डेरे पर की कार्रवाई

आबकारी ने पकड़ी 15 लाख की कच्ची शराब और सामान, गोलपुरा में कजरों के डेरे पर की कार्रवाई

डबरा, सलिल श्रीवास्तव| आबकारी विभाग (Excise Department) ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर कच्ची शराब पर बड़ी कार्यवाही करते हुए लगभग 1500000 रुपए की कच्ची शराब और सामग्री नष्ट की| यह पूरी कार्यवाही भितरवार अनुविभाग के गोलपुरा में कंजरो के डेरे पर की गई|

कार्रवाई में शराब तो मिली पर आरोपी भाग निकले। जिला कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह (Collector kaushlendra vikram singh) और सहायक आबकारी आयुक्त संदीप शर्मा (Assistant Excise Commissioner Sandeep Sharma) के निर्देशन में ग्वालियर (Gwalior) और डबरा आबकारी टीम (Excise Team) ने आबकारी इंस्पेक्टर अमीन खान के नेतृत्व में कंजरो की डेरे पर दबिश दी, जिसमें 90 ड्रम, सीमेंट की होद, तीन हाथ भट्टी लगभग 27000 लीटर गुणलाहन 300 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जप्त की गई|

जप्त सामग्री की कीमत लगभग 1500000 रुपए आंकी गई है, इस पूरी कार्यवाही में आबकारी विभाग की एसआई सपना यादव, कालीचरण सिलावट, हेमराज मोदी, उत्तम दीक्षित, ब्रजेश नागर, सुनील सिंह चंद्रशेखर पवार, नर्मदा, रामा यादव, शिवराज सिंह, रोशन लाल, रणवीर सिंह, अशोक, राजेंद्र अहिरवार, ओमप्रकाश, एसऐएफ से राम लखन, बलवीर सिंह, बलवीर सिंह आदि शामिल रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews