
Gwalior News : ग्वालियर पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जो अपनी ही फेसबुक फ्रेंड को ब्लैकमेल कर रहा था , परेशान होकर युवती ने पुलिस में शिकायत की थी जिसके बाद पुलिस की साइबर टीम ने आरोपी युवक को खोज निकाला और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
युवती ने की साइबर क्राइम सेल में शिकायत
एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि एक युवती ने पिछले दिनों शिकायत की थी कोई अनजान व्यक्ति उसे उनके पर्सनल फोटो वीडियो और अश्लील मैसेज भेज कर परेशान कर रहा है, युवती की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया, पुलिस ने जब जाँच की और उसका नंबर ट्रेस किया तो वो शिवपुरी जिले के भगवंतपुरा गाँव का रहने वाला शुभम सिंह नामक युवक निकला।
गिरफ़्तारी के डर से गोवा भाग गया था आरोपी युवक
पुलिस ने जब शुभम को खोजने की कोशिश की उससे पहले ही उस पता चल गया कि युवती ने उसकी शिकायत कर दी है तो वो गोवा भाग गया, कुछ दिन रहने के बाद जब वो शिवपुरी आया तो टेक्नीकल आधार पर पुलिस ने उसे ट्रेस कर लिया और गिरफ्तार कर लिया, पूछताछ में युवक ने बताया कि दोनों की फेसबुक पर दोस्ती हुई थी और दोस्ती के बाद चैटिंग शुरू हो गई, इसी दौरान युवती ने उसे पर्सनल फोटो और वीडियो भेजे थे।
लड़की को उसके फोटो वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी
युवक युवती को मिलने बुला रहा था और नहीं मिलने पर पर्सनल फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था, फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया है आरोपी मजदूरी करता है, ग्वालियर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी से संपर्क करने के लिए उसे जाँच परख लें , अंजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट ना करें , हमेशा सावधान रहें किसी को अपनी पर्सनल डिटेल साझा ना करें।
[dgv_vimeo_video id=”916207860″]
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

