
ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर पुलिस (Gwalior Police) ने KENT RO के नकली पार्ट्स (Fake Parts) बेचने वाले व्यापारी की दुकान में छापा मार कर बड़ी संख्या में नकली पार्ट्स बरामद किये हैं। पुलिस ने दुकान संचालक के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि KENT RO कंपनी के अधिकारी गौरव श्रीवास्तव ने दिल्ली से आकर एसपी अमित सांघी को एक शिकायती आवेदन दिया था कि इंदरगंज थाना क्षेत्र के मॉडर्न प्लाजा (राजीव प्लाजा) में स्थित मित्तल इंटरप्राइजेज KENT RO के नकली पार्ट्स बेच रहा है।
ये भी पढ़ें – ऊर्जा मंत्री के शहर में जलाये बिजली के बिल, कांग्रेस ने लगाए विश्वासघात के आरोप
एसपी ने शिकायत मिलने के बाद क्राइम ब्रांच और इंदरगंज थाने को कार्रवाई के लिए निर्देश दिया। निर्देश के बाद पुलिस ने कंपनी के अधिकारियों के साथ मित्तल इंटरप्राइजेज पर छापा मारा तो वहां बड़ी संख्या KENT RO के नकली पार्ट्स मिले। पुलिस ने बताया कि दुकान से कार्बन फ़िल्टर, मेब्से हाऊसिंग, सेडीमेंट फ़िल्टर, इलेक्ट्रॉनिक बेलेस्ट, सहित अन्य कई पार्ट्स मिले हैं। दुकान संचालक के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट का मामला दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है।
[dgv_vimeo_video id=”657466724″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

