Gwalior News : ज्योतिष के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला परिवार गिरफ्तार

Gwalior

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर पुलिस (Gwalior News) की एक संयुक्त टीम ने एक ऐसे शातिर ठग परिवार को गिरफ्तार किया है जो ज्योतिष के नाम पर लोगों से करोड़ों की ठगी कर फरार हो गया था। गिरफ्तार लोगों पर इनाम भी घोषित था। परिवार का मुखिया लोगों को झांसे में लेता था और उसमें उसकी पत्नी, बेटा और बेटी साथ देते थे। पुलिस आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है, और न्यायालय  में पेश कर इनके पीआर की भी डिमांड करेगी।

यह भी पढ़े.. MP BOARD: 12वीं के छात्रों को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का बड़ा बयान

ग्वालियर (Gwalior District) के तानसेन नगर में रहने वाला मनोज शर्मा बहुत शातिर तरीके से अपनी पत्नी वर्षा, बेटे प्रफुल्ल और बेटी साक्षी की मदद सर लोगों को ज्योतिष के नाम पर झांसे में लेता था। उसके यहाँ बड़े बड़े व्यापारी, इंजीनियर, नेता (Politician) आते थे। खुद को ज्योतिषाचार्य बताने वाला मनोज उनसे रत्न और पूजा पाठ के बहाने लाखों रुपये लेता और बाद में उन्हें बालाघाट स्थित अपनी खदान में पार्टनर बनाने का ऑफर देता।

परेशान लोग मनोज शर्मा और उसके परिवार के बुने जाल में फंस जाते और लाखों रुपये गँवा देते । मनोज शर्मा और उसके परिवार के खिलाफ पड़ाव थाने में ही ठगी के तीन केस दर्ज हैं। एक फरियादी भाजपा नेता विवेक तोमर ने मनोज द्वारा ठगे जाने की पूरी कहानी सुनाई। उन्होंने बताया कि वे जब 2018 में मनोज शर्मा के पास गए थे तब उनका कारोबार ठीक नहीं चल रहा था।

यह भी पढ़े.. MP में जल्द शुरु होंगे नए कोर्सेस, छात्रों-रोजगार को लेकर सीएम शिवराज के कई बड़े फैसले

मनोज ने उन्हें मोनोजाइट नग दिया और कहा गंगा में बहा देना। ऐसा करने के अगले दिन उसने बालाघाट की खदान में पार्टनर बनाने का ऑफर दिया और 50 लाख रुपये ले लिए। बाद में ना खदान की पार्टनरशिप मिली और ना ही रुपये वापस मिले। भाजपा नेता के मुताबिक ऐसे बहुत से लोग हैं जिनके साथ मनोज और उसके परिवार मे करोड़ों की ठगी की है।

बताया जाता है कि मनोज शर्मा ने ऐसी ही ठगी सिरोल क्षेत्र में रहने वाले इंजीनियर संजय शर्मा के साथ की। वे कुछ समय पहले तक इटली की एक कंपनी में अच्छे पद पर पदस्थ थे। यहाँ उनकी पत्नी सूक्ष्म और बेटी रहते हैं। बेटी के भविष्य की बात करने संजय शर्मा की पत्नी मनोज शर्मा के पास गई थी मनोज के गृह दोष बताया, जब मनोज 2018 में ग्वालियर आये तो वे मनोज से मिले। मनोज ने एक कांच का बना मोनोजाइट नग 4 लाख रुपये में दिये और कहा गंगा में बहा देना। इसके बाद संजय से खदान में पार्टनर बनाने के नाम पर 54 लाख रुपये ठग लिए। मनोज ने संजय की पत्नी सूक्ष्म से 9 लाख रुपये जेवर शुद्धिकरण के नाम पर ठग लिए।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: मप्र में आज झमाझम के आसार, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

उधर पड़ाव थाना टी आई विवेक अष्ठाना ने बताया कि उनके यहाँ 2019 में 70 लाख की ठगी और धोखा धड़ी का मामला दर्ज हुआ था।इसमें मनोज शर्मा , उसकी पत्नी वर्षा शर्मा, बेटा प्रफुल्ल शर्मा और बेटी साक्षी शर्मा आरोपी थे। ये तभी से फरार थे। इन्हें गिरफ्तार किया गया है। मनोज शर्मा और साक्षी पर 5-5 हजार का इनाम है और प्रफुल्ल पर 10,000 रुपये का इनाम है। मनोज के मुताबिक उसकी पत्नी वर्षा की मृत्यु हो चुकी है जिसकी वेवचना अभी बाकी है। आरोपियों का पीआर मांगा जायेगा । इनके खिलाफ दूसरे थानों में भी केस दर्ज हैं।

gwalior

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews