ग्वालियर। शहर के सिटी सेंटर में स्थित नगर निगम मुख्यालय में आगजनी की सूचना पर हडकंप मच गया । बताया गया है कि मुख्यालय में लगे एक एयर कंडीशनर में सर्किट के बाद ब्लास्ट हो गया जिससे यहाँ आग और धुंआ निकलने लगा कर्मचारियों ने जब आग की चिंगारी भडकती देखीं तो यहां लगे फायर उपकरणों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया, साथ ही पास ही में बने फायर स्टेशन को सूचना दी जिससे फायर कर्मी तत्काल आग बुझाने के लिए पहुँच गए और तुरंत आग पर काबू पा लिया गया। मालूम चला है कि पार्षद शोभा सिंह सिकरवार के चेंबर में लगे AC में ब्लास्ट हुआ। खास बात ये रही कि आग पर तत्काल काबू पा लिया गया और कोई जनहानि या बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
ये भी पढ़ें
1MP में अब ऑटो-मोड पर दिखेगी बसों की फिटनेस, मंत्री उदय प्रताप ने कहा- कंडम नीति पर भी हो रहा पुनर्विचार, सांदीपनी विद्यालयों पर कही बड़ी बात
2ग्वालियर पुलिस ने बंद होटल के कमरों में बने गोदाम से जब्त किये अवैध पटाखे, दो दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई
3दीया तले अंधेरा! ग्वालियर में बैठे आबकारी अधिकारी, डबरा में खुलेआम बिक रही कच्ची शराब
4ग्वालियर सांदीपनी विद्यालय हादसा, सहायक यंत्री व उपयंत्री निलंबित, परियोजना यंत्री को कारण बताओ नोटिस
