
Gwalior News : मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिलेसे इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां जयारोग्य अस्पताल के ट्रामा सेंटर के ICU वार्ड में अचानक से आग लग गई। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई है। आनन फानन में वहां मौजूद स्टाफ द्वारा मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया। इसी दौरान एक मरीज की मौत हो गई जबकि 7 मरीज गंभीर हो गए हैं। फिलहाल, आग पर काबू पा लिया गया है। साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है।
10 मरीज थे एडमिट
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना सुबह 7 बजे की है, जब AC का कंप्रेशर फटने से यह बड़ा हादसा हो गया। उस वक्त आईसीयू वार्ड में कुल 10 मरीज भर्ती थे। वहीं, जिसकी जान गई है, उसे तीन दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था जोकि वेंटीलेटर की सपोर्ट पर था, जबकि बाकी के 9 पेशेंट को न्यूरोलॉजी के आईसीयू वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। जैसे ही आग लगी अस्पताल परिसर में मौजूद मेडिकल स्टाफ द्वारा अग्निशमन यंत्र से आप पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक लेकिन तब तक फाल्स सीलिंग और एक बेड आपकी चपेट में आ चुका था।
JAH के ट्रॉमा सेंटर के ICU में लगी आग
AC का कंप्रेसर पाइप फटने से हुआ हादसा, फॉल सीलिंग और बेड में लगी आग, आईसीयू में भर्ती थे 7 मरीज़, सात की हालत गंभीर, एक की दम घुटने से मौत, मृतक कांग्रेस का नेता था, स्थिति नियंत्रण में@dmgwalior @GwaliorGMC #gwalior #JAH pic.twitter.com/aBIZPqQWPn
— MP Breaking News (@mpbreakingnews) September 3, 2024
डीन ने दी ये जानकारी
घटना को लेकर जी आर मेडिकल कॉलेज के डीन ने बताया कि आगजनी की घटना पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है वही मृतक की पहचान आजाद खान के रूप में की गई है, जिसका 3 दिन पहले एक्सीडेंट हो गया था। इसके अलावा, आईसीयू वार्ड में राजकुमार सिंह, राहुल कुशवाहा, प्रीति गौड़, रजनी राठौर, बृजेंद्र कुमार, शैलेंद्र चौहान भर्ती थे। फिलहाल, स्थिति काबू में है।
[dgv_vimeo_video id=”1005726253″]
[dgv_vimeo_video id=”1005726944″]
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

