पार्षद के घर में अचानक लगी, घर में फंसे लोगों ने पड़ोसी की छत से निकलकर बचाई जान, बड़ा हादसा टला

Gwalior News

Gwalior News : दिवाली के दूसरे दिन आज ग्वालियर में आगजनी की बड़ी घटना सामने आई, आग लगने से घर के लोग उसमें फंस गए, सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू किया और घर में घिरे लोगों को पड़ोसी की छत से बाहर सुरक्षित निकाल लिया  जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

पार्षद के घर में लगी आग, परिवार के लोग घिरे 

जानकारी के अनुसार महाराजपुरा गांव में रहने वाली वार्ड नम्बर 18 की पार्षद रेखा त्रिपाठी के घर में आज सुबह अचानक आग लग गई , आग ने जल्दी ही बड़ा रूप ले लिया , लोगों ने आग बुझाने के प्रयास किये और फायर ब्रिगेड की सूचना दी, आग इतनी तेज थी घर के लोग उसमें फंस गए।

फायर ब्रिगेड ने पड़ोसी के घर के रास्ते नसेनी से नीचे उतारा

सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने तीन तरफ से घर पर पानी की बौछार की और आग पर काबू किया और इसी बीच घर में फंसे लोगों को नसेनी के सहारे पड़ोस में रहने वाले वार्ड 62 के पार्षद की छत के रास्ते बाहर सुरक्षित निकाला, नगर निगम फायर ब्रिगेड के नोडल ऑफिसर अतिबल सिंह यादव ने बताया कि स्विच बोर्ड में शोर्ट सर्किट होने से आग लगी थी, जिसपर काबू कर लिया गया है , कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है।

[dgv_vimeo_video id=”883884815″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews