
ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ऑक्सीजन सपोर्ट के मरीज को अस्पताल से डाइग्नोस्टिक सेंटर जांच कराने लेकर जा रही एंबुलेंस में अचानक आग लग गई। आग लगते ही ड्राइवर ने समझदारी दिखाई और मरीज को सुरक्षित उतार लिया फिर दूसरी एंबुलेंस से जांच के लिए भेजा।
एंबुलेंस ड्राइवर वकील रजक के मुताबिक उसके पास अस्पताल से मरीज को जांच कराने ले जाने के लिए फोन आया था। वो मरीज को अस्पताल से लेकर डाइग्नोस्टिक सेंटर जा रहा था। एंबुलेंस अचलेश्वर मंदिर से थोड़ा आगे निकली और उसमें अचानक धुँआ उठने लगा, फिर तत्काल गाड़ी ने आग पकड़ ली।
यह भी पढ़े.. अच्छी खबर : एक बार फिर बड़ा भारत का मान प्रधानमंत्री को मिला भूटान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
ड्राइवर ने बताया कि उसने तत्काल गाड़ी में मौजूद मरीज को उसके परिजनों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला और फिर उसे दूसरी एंबुलेंस की मदद से जांच के लिए भिजवाया। ड्राइवर ने आसपास के लोगों की मदद से एंबुलेंस में लगी आग पर काबू किया। ड्राइवर का कहना है कि जब वो एंबुलेंस में मरीज को लेकर चला था तब एंबुलेंस सही थी । अब आग कैसे लगी ये समझ नहीं आ रहा। संभावना जताई जा रही है कि गाड़ी में हीटिंग होने से उसकी वायरिंग में शॉर्ट सर्किट हुआ जिसने आग पकड़ ली।
[dgv_vimeo_video id=”657743682″]
[dgv_vimeo_video id=”657745176″]
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

