फोम के गद्दों के गोदाम में लगी आग, पड़ोसी की छत पर कूदकर बचाई जान, दो की मौत की खबर

फोम के गद्दों के गोदाम में लगी आग, पड़ोसी की छत पर कूदकर बचाई जान, दो की मौत की खबर

अतुल सक्सेना।ग्वालियर।

शहर के संकरे बाजारों में से एक मोची ओली में एक तीन मंजिला मकान के ग्राउंड फ्लोर पर बने फ़ोन के गद्दों के गोदाम में रात को अचानक आग लग गई। आग ने तुरंत ही तीन मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया। घर के लोगों ने पड़ोसी की छत पर कूदकर अपनी जान बचाई। लेकिन आग में बुजुर्ग दंपति की मौत की खबर है।

शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के सराफा बाजार और दाना ओली को जोड़ने वाले संकरी गली बाजार मोची ओली में बीती रात बड़ा हादसा हो गया। लोग जब अपने घरों में सोने चले गए थे तभी यहाँ रहने वाले हरीश शिवहरे के मकान की पहली मंजिल से धुआँ उठने लगा। इस हिस्से में फ़ोम के गद्दे का गोदाम था। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक धुयें ने मकान सहित आसपास के क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया।

हरीश ने पत्नी राधा, तीन बच्चे, भाई और बहन के साथ बमुश्किल पड़ोसी की छत पर कूदकर जान बचाई। लेकिन आग में हरीश के बूढ़े माता पिता फंस गए। आग की सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी गई। पुलिस ने लोगों को पेनिक नहीं होने की सलाह दी। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुँच गई। लेकिन आग बहुत तेजी से फैल गई। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू किये। बहुत देर तक हरीश के माता पिता को खोजा जाता रहा। किसी ने कहा कि उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया लेकिन तड़के तक आग पर काबू हो जाने के बाद कुछ अवशेष मिले जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि बुजुर्ग दंपति की इसमें मौत हो गई। हालांकि इसकी अभी पुष्टि होना बाकी है। आग से लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews