Gwalior News : कांग्रेस के जीत के दावों पर बोलीं इमरती देवी, ये लोग तो विधानसभा चुनाव में भी हवा में उड़ रहे थे, जीतू पटवारी की शीघ्र गिरफ़्तारी की मांग की

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा उनके लिए कहे गए अमर्यादित शब्दों से जुड़े सवाल पर इमरती देवी ने कहा हमने रिपोर्ट की है हम चाहेंगे कि पुलिस उन्हें जल्दी गिरफ्तार करे और जेल में डाले ।
Imarti Devi

Gwalior News : मप्र सरकार की पूर्व मंत्री ने दावा किया है कि ग्वालियर चंबल की चारों लोकसभा सीट भाजपा ही जीत रही है, कांग्रेस के जीत के दावों पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस तो विधानसभा चुनाव में भी हवा में उड़ रही थी उन्हें कोई रोक नहीं सकता, एक सवाल के जवाब में इमरती देवी ने कहा कि मैं डबरा से ही चुनाव लडती हूँ, डबरा में ही रहूंगी, डबरा में जियूंगी, डबरा में ही मरूंगी।

इमरती देवी का दावा ग्वालियर चंबल की चारों सीटें भाजपा जीतेगी 

ग्वालियर में राजमाता माधवी राजे सिंधिया को पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंची पूर्व मंत्री इमरती देवी ने मीडिया से बात करते हुए दावा किया कि ग्वालियर चंबल की चारों सीटें भाजपा ही जीतेगी, कांग्रेस तो विधानसभा में भी हवा में उड़ रही थी और इस बार उड़ रही है, उन्हें रोक थोड़ी सकता है कोई, हम जीतकर आएंगे तब उड़ेंगे।

मैं डबरा में जियूंगी, डबरा में ही मरूंगी, कहीं और से चुनाव नहीं लडूंगी 

भांडेर सीट पर यदि चुनाव होता है तो क्या वहां से चुनाव लड़ना चाहेंगी ? इस सवाल के जवाब में इमरती देवी ने कहा  मैं डबरा में ही रहूंगी डबरा से ही चुनाव लड़ती हूं, यहीं रहूंगी भांडेर से नहीं लडूंगी, डबरा में हु जियूंगी, डबरा में ही लडूंगी, वहां भी तो नेता हैं उन लोगों को भी तो मौका मिलना चाहिए।

जीतू पटवारी को जेल की सलाखों में देखना चाहती हैं इमरती देवी 

इमरती देवी ने कहा चुनावों के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन वाले ऑडियो को झूठा बताया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा उनके लिए कहे गए अमर्यादित शब्दों से जुड़े सवाल पर इमरती देवी ने कहा हमने रिपोर्ट की है हम चाहेंगे कि पुलिस उन्हें जल्दी गिरफ्तार करे और जेल में डाले, जीतू पटवारी द्वारा माफ़ी मांग लिए जाने के सवाल पर इमरती देवी ने कहा कि ये कौन सी बात है पहले जूता दे दो फिर माफ़ी मांग लो, मैं चाहूंगी कि पुलिस अपना काम करे।

[dgv_vimeo_video id=”949488327″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews