MP Election 2023 : पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने पत्रकारों से की बात, कांग्रेस में शामिल होने के सवाल पर कहा ये…

MP Election 2023 : पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने पत्रकारों से की बात, कांग्रेस में शामिल होने के सवाल पर कहा ये…

MP Election 2023 : मध्य प्रदेश भाजपा के नेताओं के बीच नाराजगी की बातें लम्बे समय से सामने आ रही हैं, हालाँकि संगठन डेमेज कंट्रोल में लगा है फिर भी अटकलों का बाजार गर्म हैं, गुरुवार को दिनभर पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाह के  भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने के चर्चाएँ सोशल मीडिया पर चलती रहीं, लेकिन जब मीडिया ने नारायण सिंह कुशवाह से बात की तो उन्होंने इस बात से साफ़ इंकार कर अटकलों पर विराम लगा दिया।

गुरुवार को सोशल मीडिया पर चली भाजपा छोड़ने की अटकलें 

सोशल मीडिया पर गुरुवार को एक खबर बड़े जोरशोर से शेयर और फॉरवर्ड हुई कि पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाह अपने घर पर रात 9 बजे बैठक कर भाजपा छोड़ने के बारे में फैसला ले सकते हैं, कुछ ख़बरों में कांग्रेस ज्वाइन करने की तारीख 14 अक्टूबर भी बता दी गई, जब मीडिया ने नारायण सिंह से बात की तो उन्होंने कहा ग्वालियर आकर बात करता हूँ।

नारायण सिंह कुशवाह ने किया इंकार, बताया बे बुनियाद बातें 

बीती रात पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाह शताब्दी एक्सप्रेस से भोपाल से लौटकर ग्वालियर आये, मीडिया ने उनसे जब उनके कांग्रेस में शामिल होने के बारे में सवाल किया तो उन्होंने इससे स्पष्ट इंकार कर दिया , उन्होंने कहा ये सब बेकार की बातें हैं, कहाँ से ये बात आ गई, कोई प्रश्न ही पैदा नहीं होता है।

टिकट के सवाल पर बोले पूर्व मंत्री – ये पार्टी तय करेगी 

लम्बे समय से भोपाल में रहने के सवाल पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि मेरा भोपाल आना जाना लगा रहता है, मैं मोर्चे के काम से जाता हूँ अब चुनाव हैं तो मोर्चे की ड्यूटी को लेकर गया था, ग्वालियर दक्षिण विधानसभा से उनके टिकट के सवाल पर नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि ये पार्टी तय करेगी।

नारायण सिंह के इस बयान के बाद से शुरू हुई थी बगावत से जुड़ी चर्चा 

गौरतलब है कि चुनावों की घोषणा से बहुत पहले नारायण सिंह कुशवाह ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि यदि पार्टी उन्हें टिकट देगी तो वे चुनाव लड़ेंगे लेकिन यदि पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता को उनकी विधानसभा (ग्वालियर दक्षिण ) से टिकट दिया गया तो वे काम नहीं करेंगे , इसके बाद से ही कयास शुरू हो गए थे कि नारायण सिंह बगावत कर सकते हैं।

समर्थकों ने की नारायण सिंह से मुलाकात, अपने दिल की बात बताई 

जानकारी के मुताबिक भोपाल से ग्वालियर पहुँचने के बाद नारायण सिंह कुशवाह से मिलने उनके समर्थक भारी मात्रा में उनके घर पहुंचे और उनसे चुनाव लड़ने का अनुरोध किया है, उधर कुछ कांग्रेस नेताओं ने भी नारायण सिंह कुशवाह से मुलाकात की है लेकिन नारायण सिंह के नजदीकी सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस नेता किसी काम के सिलसिले में नारायण सिंह से मिलने आये थे, बहरहाल पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों पर फिलहाल विराम लगा दिया है।

[dgv_vimeo_video id=”873966953″]

[dgv_vimeo_video id=”873967148″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews