सफाई से चर्चा में आए सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री की अब नई पहल

scindia-supporter-congress-leader-resign-from-party-post-in-gwalior-

ग्वालियर।अतुल सक्सेना।

अपने हाथों से नाले नालियों की गंदगी और सड़क की झाड़ू लगाकर पिछले दिनों लगातार चर्चा में बने रहने वाले कमलनाथ सरकार के पूर्व खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री एवं ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में जाने के बाद उनके समर्थन में विधायकी छोड़ने वाले ग्वालियर विधानसभा के पूर्व विधायक प्रद्युम्न सिंह तोमर एक बार फिर एक्शन में हैं। इस बार कारण सफाई नही बल्कि कोरोना के बढ़ता संक्रमण है।

दरअसल, कोरोना जैसी आपदा को देखते हुए उन्होंने आम जनता की सुविधा के लिए उपनगर ग्वालियर क्षेत्र में श्याम वाटिका , सिमको तिराहा बिरला नगर पुल के पास कोरोना संक्रमण के संभावित मरीजों के लिए निशुल्क कोरोना क्वॉरेंटाइन सेंटर प्रारंभ किया है । इस सेंटर में कोरोना संक्रमण के संभावित मरीजों के रहने एवं खाने-पीने सहित चिकित्सकों का दवाइयों की निशुल्क व्यवस्था रहेगी जिसमें संभावित मरीज आराम से रहकर और लोगों को भी संक्रमित ना कर सके।

पूर्व मंत्री  तोमर ने बताया कि यह समय देश के लिए बहुत ही बड़ी परीक्षा का समय है और इस परीक्षा की घड़ी में हम सभी को अपना हरसंभव योगदान राष्ट्र को सुरक्षित बनाने के लिए करना चाहिए इसी क्रम में ग्वालियर क्षेत्र के कोरोना संक्रमित संभावित मरीजों के लिए यह सेंटर प्रारंभ किया गया है।

बता दे तोमर उन्ही सिंधिया समर्थकों में से एक है जिन्होंने कमलनाथ सरकार गिराने में अहम भूमिका निभाई थी। ये कमलनाथ सरकार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रहे है और आने वाले दिनों में शिवराज सरकार मे भी इनका मंत्री बनना तय माना जा रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews