आयुष्मान कार्ड देते हुए बोले ऊर्जा मंत्री- “ये शिवराज सिंह जी की सरकार है, सबकी चिंता करती है”

आयुष्मान कार्ड देते हुए बोले ऊर्जा मंत्री- “ये शिवराज सिंह जी की सरकार है, सबकी चिंता करती है”

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शनिवार को ग्वालियर स्थित शासकीय आवास पर आयुष्मान कार्ड वितरण करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हमेशा गरीबों की चिंता की है। उन्होंने कहा कि ये भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। देश में पहली बार केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार ने गरीबों के लिए यह योजना लाकर उनके हित व स्वास्थ्य के बारे में सोचा है। इस योजना के तहत गरीब करीब पांच लाख तक के इलाज फ्री में करवा सकते है। इस योजना से हजारों गरीब अपना इलाज करवाकर जिंदगी जी रहे हैं।

एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में जूनियर डॉक्टर्स, ये है वजह

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने वार्ड क्रमांक 1, 4, 10, 17 एवं 36 के लगभग 400 लोगों को आयुष्मान कार्ड वितरण किये और कहा कि इस योजना के तहत प्रत्येक वर्ष लाभार्थी पांच लाख तक लाभ ले सकते हैं। उन्होंने सभी लाभार्थी से अपना व अपने परिवार के सदस्यों से इलाज में इस कार्ड का उपयोग करने की अपील कतरे हुए कहा कि आयुष्मान कार्ड बनवारकर महंगे इलाज से बचा जा सकता है। उन बचे हुए पैसों से आप अपने बच्चों का उज्जवल भविष्य बना सकते हैं।

उन्होने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सभी के सहयोग से वार्डों में घर-घर जाकर पात्र हिग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाये और उनका वितरण किया जा रहा है। उन्होने कहा कि हर पात्र को राशन मिले इसके लिए प्रत्येक वार्डों में केंप आयोजित किये जा रहे हैं। प्रदेश सरकार की मंशानुसार प्रदेश में कोई भी भूखा न रहे व हर गरीब को उचित इलाज मिले इसके लिए हर संभव मदद की जा रही है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हमने चुनाव में वादा किया था कि ये सेवक आपकी घर बैठकर सेवा करेगा आपको कहीं भटकना नहीं पड़ेगा और शिवराज सिंह की सरकार में ये सेवक अपना वादा निभा रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”578885599″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews