मुंबई से तस्करी कर लाया जा रहा 60 लाख रुपये का सोना ग्वालियर एयरपोर्ट पर पकड़ा, चार गिरफ्तार

मुंबई से तस्करी कर लाया जा रहा 60 लाख रुपये का सोना ग्वालियर एयरपोर्ट पर पकड़ा, चार गिरफ्तार

Gwalior Crime News : ग्वालियर पुलिस ने मुंबई से तस्करी कर ग्वालियर लाया जा रहा करीब एक किलोग्राम सोना ग्वालियर एयर पोर्ट पर कस्टम अधिकारियों के सहयोग से पकड़ा है, पुलिस ने सोना छिपाकर ला रहे चार तस्करों को गिरफ्तार किया है तस्करों के पास से विदेशी मुद्रा भी बरामद हुई है।

जानकारी के मुताबिक आज 03 दिसंबर को पुलिस अधीक्षक ग्वालियर अमित सांघी (Gwalior SP Amit Sanghi) को डायरेक्टर रेवेन्यू इंटेलिजेंस  केपी सिंह द्वारा सूचना दी गई कि मुंबई से ग्वालियर आने वाली फ्लाइट इंडिगो एयर बस से आने वाले कुछ यात्री अवैध रूप से सोना स्मगलिंग करके ला रहे हैं । सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने एडिशनल एसपी श्रीमती मृगाखी डेका एवं सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया को कार्यवाही करने का निर्देश दिया।

वरिष्ठ अधिकारियों का निर्देश मिलते ही सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया ने एयरपोर्ट सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के असिस्टेंट कमांडेण्ट कौशलेन्द्र सिंह कॉल और कस्टम अधिकारी एसके आर्या के साथ समन्वय स्थापित करते हुए मुंबई से आने वाली एयरबस के यात्रियों की चौकिंग की तो उसमें 04 संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली, तलाशी लेने पर संदिग्धों के पास कुल 01 किलोग्राम सोना बरामद हुआ, जो आरोपियों ने लेड पेन्सिल के रूप में अपने कपड़ों में छुपाकर रखा था एवं सोने का कुछ हिस्सा पेस्ट के रूप में पैकिंग करके शरीर से चिपका रखा था।

पूछताछ में पता चला कि सभी आरोपी स्मगलर टाण्डा रामपुर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, तस्करों के पास से कुछ विदेशी मुद्रा संयुक्त अरब अमीरात की भी बरामद हुई है, आरोपियों के विरूद्ध धारा 110,111 कस्टम एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है, आरोपियों को न्यायालय पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। आरोपी तस्करों के नाम मोहम्मद अनीस, मंसूर आलम, अनवार अली और रिसालत अली बताये गए हैं ।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews