स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर, ITI में ऑनलाइन पंजीयन व च्वॉइस फिलिंग की तिथि बढ़ी, अब 20 जून तक कर सकते हैं आवेदन  

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था ग्वालियर के प्राचार्य से प्राप्त जानकारी के अनुसार आईटीआई में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, कोपा, स्टेनो, स्विंग टेक्नोलॉजी, ड्रेस मेकिंग, फैशन डिजाइन व टेक्नोलॉजी तथा फाउण्ड्रीमैन इत्यादि व्यवसायिक ट्रेड में प्रवेश लिया जा सकता है।
ITI admission

ITI admission: तकनीकी क्षेत्र में अपना करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए ये एक अच्छी खबर है, आठवीं, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी पास करने के बाद तकीनीकी शिक्षा प्राप्त करने इच्छुक स्टूडेंट्स के लिए आईटीआई में पंजीयन कराने और चॉइस फिलिंग की तारीख में वृद्धि  कर दी गई है अब स्टूडेंट्स 20 जून तक ऑनलाइन पंजीयन और पसंद की ट्रेड के लिए चॉइस फिलिंग कर सकते हैं, पहले ये  तारीख 10 जून थी।

प्रदेश की ITI में अब 20 जून तक कर सकते हैं ऑनलाइन पंजीयन और चॉइस फिलिंग 

शासन ने विद्यार्थियों को सुविधा प्रदान करते हुए पंजीयन की तारीख को बढ़ाकर 20 जून कर दिया है, विद्यार्थी प्रदेश की किसी भी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में एडमिशन के लिए अब 20 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकता है, शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) ग्वालियर में आठवीं व दसवीं कक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थी 21 प्रकार की व्यवसायिक ट्रेड में प्रवेश ले सकते हैं। पूर्व की तरह इस बार भी आईटीआई में प्रवेश के लिये विद्यार्थी ऑनलाइन पोर्टल https://dsd.mp.gov.in पर इच्छित संस्थाओं एवं व्यवसायिक ट्रेड के क्रम का चयन (च्वॉइस फिलिंग) अब 20 जून तक कर सकते हैं। पहले इसके लिए 10 जून तक की तिथि निर्धारित थी।

ग्वालियर ITI में इन ट्रेड में मिलेगा एडमिशन 

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था ग्वालियर के प्राचार्य से प्राप्त जानकारी के अनुसार आईटीआई में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, कोपा, स्टेनो, स्विंग टेक्नोलॉजी, ड्रेस मेकिंग, फैशन डिजाइन व टेक्नोलॉजी तथा फाउण्ड्रीमैन इत्यादि व्यवसायिक ट्रेड में प्रवेश लिया जा सकता है। आईटीआई में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों से कहा गया है कि वे आवेदन में अपना नाम व अन्य जानकारी दसवी की अंकसूची के अनुसार ही भरें, जिससे प्रवेश के समय योग्यतानुसार दस्तावेजों के सत्यापन में दिक्कत न आए। प्रवेश के बाद चयनित विद्यार्थियों का समग्र ई-केवायसी कराया जायेगा। आवेदक समग्र पोर्टल पर अपना ई-केवायसी पहले से ही करा सकते हैं। आईटीआई में प्रवेश से संबंधित विस्तृत शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। विस्तृत जानकारी के लिये नजदीकी आईटीआई में संपर्क किया जा सकता है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews