अच्छी खबर : MP के इस जिले में खुलेगा प्रदेश का दूसरा सैनिक स्कूल, केंद्रीय मंत्री ने किया जमीन का निरीक्षण

अच्छी खबर : MP के इस जिले में खुलेगा प्रदेश का दूसरा सैनिक स्कूल, केंद्रीय मंत्री ने किया जमीन का निरीक्षण

ग्वालियर, अतुल सक्सेना 

मध्यप्रदेश में एक और सैनिक स्कूल खोलने की तैयारियां शुरू हो गई है। रक्षा मंत्रालय की सैनिक स्कूल सोसायटी इस स्कूल को संचालित करेगी। रविवार को केंद्रीय कृषि,किसान कल्याण,पंचायती राज और ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने ग्वालियर के समीप भिंड जिले के मालनपुर में हॉटलाइन के समीप स्थित औद्योगिक क्षेत्र में सैनिक स्कूल के लिए राज्य सरकार द्वारा आवंटित जमीन का मौका मुआयना किया।
बता दे चंबल अंचल में सैनिक स्कूल खोलना केंद्रीय मंत्री और मुरैना सांसद नरेंद्र सिंह तोमर की प्राथमिकता में है।

केंद्रीय मंत्री श्री तोमर के मुताबिक यह एक महत्वाकांक्षी परियोजना है और इस क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण भी है। केंद्रीय मंत्र ने सैनिक स्कूल के लिए आवंटित जमीन का निरीक्षण किया और इस संबंध में अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश भी दिए। केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने बताया 21.06 हेक्टेयर भूमि में प्रस्तावित सैनिक स्कूल के निर्माण पर 100 करोड़ रुपए की लागत आएगी। रक्षा मंत्रालय की सैनिक स्कूल सोसायटी और मध्यप्रदेश शासन के शिक्षा विभाग के बीच स्कूल संचालन को लेकर जल्दी ही एक एमओयू पर हस्ताक्षर होंगे।

मालनपुर के विकास भवन में ली अधिकारियों की बैठक

सैनिक स्कूल की भूमि के निरीक्षण के बाद केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मालनपुर स्थित उद्योग विभाग के विकास भवन में पहुंचकर अधिकारियों की एक बैठक भी ली जिसमें भिण्ड सांसद श्रीमती संध्या राय सहित चंबल संभाग के कमिश्नर आर के मिश्रा, आईजी चंबल मनोज शर्मा, कलेक्टर भिंड वीरेंद्र सिंह रावत, पुलिस अधीक्षक भिंड मनोज कुमार सिंह सहित आईआईडीसी (एकेवीएन) के प्रबंध निर्देशक सुरेश शर्मा सहित भिण्ड भाजपा जिला अध्यक्ष नाथू सिंह गुर्जर, अशोक जादौन, धीर भदौरिया सहित अन्य जन उपस्थित रहे।

केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि रक्षा मंत्रालय की ओर से सैनिक स्कूल निर्माण के लिए हरी झंडी मिल गई है और अब औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। सैनिक स्कूल में हॉस्टल, खेल का मैदान सहित अन्य सुविधाएं होंगी। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में रीवा जिले में एक सैनिक स्कूल है और अब प्रदेश में यह दूसरा सैनिक स्कूल होगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews