फसल ऋण माफी का लाभ दिलाने किसानों के द्वार पहुंची सरकार

-Govt-to-reach-farmers'-door-to-get-benefit-of-crop-loan-waiver

ग्वालियर। मुख्यमंत्री फसल ऋण माफी योजना का लाभ दिलाने के लिए प्रदेश सरकार किसानों के द्वार-द्वार पहुँच रही है। योजना के तहत किसानों के ऋण माफी फॉर्म भरवाने के लिए  आज से  गाँव-गाँव में प्रदेशव्यापी पंजीयन शिविर शुरू हुए। ग्वालियर जिले के बरई में प्रदेश के पशुपालन, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास मंत्री लाखन सिंह यादव ने अपनी कलम से किसानों के ऋण माफी फॉर्म भरकर शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने किसानों को फॉर्म की पावती भी दी।

इस अवसर पर पशुपालन मंत्री श्री यादव ने कहा प्रदेश सरकार पूरी शिद्दत के साथ वचन-पत्र में किए गए वायदों को निभा रही है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शपथ लेते ही सबसे पहले फसल ऋण माफी की फाइल पर हस्ताक्षर किए। श्री यादव ने कहा सरकार किसानों के 2 लाख तक के कृषि ऋण माफ करेगी। भले ही किसानों ने एक से अधिक बैकों से फसल के लिए कर्जा लिया हो। उन्होंने किसानों का पंजीयन कर रहे अमले को भी साफ तौर पर ताकीद किया कि कोई भी पात्र किसान योजना का लाभ लेने से वंचित नहीं रहना चाहिए।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews