
GR Medical College Gwalior Junior Doctors announce strike
ग्वालियर के गजरा राजा मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ आरकेएस धाकड़ पर कल सोमवार को हुए हमले को लेकर जूनियर डॉक्टर्स में आक्रोश है, उन्होंने वीवीआईपी प्रोटोकॉल के बीच हुई इस घटना पर प्रशासन से जवाब माँगा है और इसके विरोध में कल 21 अक्टूबर से कलम बंद हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है।
ग्वालियर के शीतला माता मंदिर में पिछले दिनों हुए ट्रक हादसे में 16 श्रद्धालुओं ने अपनी जान गंवा दी, दुर्घटना में घायल हुए कई लोग जयारोग्य अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हैं , इन घायलों को देखने के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कल सोमवार को ग्वालियर आये थे, वे जब ट्रॉमा सेंटर से घायलों क हाल जाने के बाद लौट गए तभी अचानक एक व्यक्ति ने कॉलेज डीन डॉ आरकेएस धाकड़ पर हमला कर उनको चांटा मार दिया।
सीएम के अस्पताल से निकलते ही डीन डॉ धाकड़ पर हमला
युवक द्वारा हमला करते ही वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और उनकी पिटाई लगाने लगे, पुलिस ने बीचबचाव कर उसे भीड़ से बचाया तो वो चिल्लाने लगा मैं पागल हूँ, पुलिस उसे पकड़कर ले गई, उसकी पहचान मनोज शर्मा के रूप में हुई वो पेशे से वकील बताया जाता है, मनोज शर्मा इस तरह की घटना करने का आदी है, उसपर कई साल पहले ग्वालियर कलेक्ट्रेट में एडीएम पर हमला करने, सुरेश कलमाड़ी पर जूता फेंकने, सुब्रत राय सहारा पर स्याही फेंकने सहित कई अपराध पुलिस थानों में दर्ज हैं।
JUDA ग्वालियर ने 21 अक्टूबर से कलमबंद हडताल घोषित की
अब इस घटना के विरोध में जूनियर डॉक्टर्स एकजुट हो गए हैं, जूनियर डॉक्टर एसोसियेशन ने डीन पर हमले के विरोध में हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है, जूडा अध्यक्ष धुआराम गुर्जर ने बताया कि हम कल 21 अक्टूबर से कलम बंद हड़ताल पर जा रहे हैं उन्होंने कहा जब वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान इतनी बड़ी घटना हो सकती है तो फिर कैसे माना जाये कि हम डॉक्टर्स सुरक्षित हैं।
JUDA ने पुलिस से मांगी अब तक की कार्रवाई की जानकारी
डॉ गुर्जर ने कहा इस षड्यंत्र के पीछे के लोगों का खुलासा होना चाहिए , उन्होंने कहा इस बात की जाँच होनी चाहिए कि क्या वो केवल डीन डॉ धाकड़ पर ही हमला करने आया था या फिर उसका निशाना कोई वीवीआईपी था, उन्होंने कहा हम कलमबंद हड़ताल तब तक रखेंगे जब तक इस षड्यंत्र का खुला नहीं हो जाट और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हो जाती, एसोसियेशन ने पुलिस से आरोपी पर की गई कार्रवाई और अब तक की गई विवेचना की जानकारी कल 21 अक्टूबर 12 बजे तक उन्हें उपलब्ध कराने का भी अनुरोध किया है।
इमरजेंसी सेवाएं और मनोरोग विभाग चालू रहेगा
जूडा अध्यक्ष डॉ गुर्जर ने कहा हड़ताल के दौरान इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी और चूँकि बताया गया है कि हमलावर मानसिक रोगी है इसलिए मानोरोग विभाग की सेवाएं भी जारी रहेंगी जिससे यदि इस तरह का कोई रोगी आये तो उसे इलाज मिल सके शेष सभी विभागों की ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी।
हमले के बाद भीड़ ने आरोपी की पिटाई की, पुलिस ने बचाया

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

