धोखाधड़ी मामले में ग्वालियर के BJP नेता गिरफ्तार, तिहाड़ जेल भेजे गए

bjp

ग्वालियर।अतुल सक्सेना। प्रदेश के जाने-माने ईएनटी विशेषज्ञ और बीजेपी के सीनियर नेता डॉ एएस भल्ला (ENT specialist Dr. AS Bhalla) को दिल्ली की एक अदालत ने जेल भेज दिया है। उनके खिलाफ आरोप है कि उन्होंने न केवल धोखाधड़ी की बल्कि मामले से संबंधित गवाहों को धमकाया भी।

यह भी पढ़े.. Sahara India पर 2 और धोखाधड़ी के मामले दर्ज, मालिक सहित अधिकारियो पर शिकंजा

ग्वालियर अंचल के जाने-माने ईएनटी विशेषज्ञ डॉक्टर अवतार सिंह भल्ला बीजेपी के नेता (Senior BJP leader ) भी हैं और राज्य अल्पसंख्यक आयोग (State Minorities Commission) के सदस्य भी रह चुके हैं। वह ग्वालियर में दिल्ली पब्लिक स्कूल (Delhi Public School) का संचालन भी करते हैं जो राजीव गांधी एजुकेशन सोसाइटी से जुड़ी हुई मूल संस्था है। इस सोसाइटी ने भल्ला के खिलाफ 5 अप्रैल 2019 को मामला दर्ज कराया था। दिल्ली के लाजपत नगर थाने में दर्ज हुए इस मामले में भल्ला के ऊपर धोखाधड़ी और विश्वासघात करने का आरोप लगाया गया था।

यह भी पढ़े.. 1 दिसंबर से बदल जाएंगे बैंकिंग-पेंशन समेत ये 7 नियम, जानें जेब पर क्या पड़ेगा असर

इसके बाद भल्ला को सोसाइटी से भी अलग कर दिया गया था। इसी मामले में साकेत के मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने भल्ला को बुलाया था जहां भल्ला ने अपनी जमानत के लिए आवेदन दिया था लेकिन अदालत ने माना कि भल्ला के खिलाफ बहुत गंभीर आरोप हैं और वह गवाहों को धमकाने के साथ-साथ साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ भी कर रहे हैं और इसमें अपनी राजनीतिक संबंधों का प्रयोग भी कर रहे हैं। इसके बाद अदालत ने भल्ला को तिहाड़ जेल (Tihar Jail) भेजने के आदेश दिए हैं। कांग्रेस की कमलनाथ सरकार (Kamal Nath Government) के समय भी भल्ला के खिलाफ प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की थी और ग्वालियर में स्थित उनके सहारा हॉस्पिटल को अतिक्रमण में ढहा दिया गया था।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews