Gwalior News: अंधे कत्ल का पर्दाफाश, दोस्त संग मिल बेटे ने ही की थी पिता की हत्या

Indore Crime News

ग्वालियर, अतुल सक्सेना ग्वालियर(Gwalior) की पुरानी छावनी थाना पुलिस (Gwalior Police) ने 26 फरवरी को हुए अंधे कत्ल (Blind Murder) की गुत्थी को सुलझा लिया है। आरोपी मृतक का पुत्र (Son) ही निकला। उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर पिता (Father) की हत्या (Murder) कर दी। पुलिस छानबीन में हत्या का कारण उधारी चुकाने के लिये पिता द्वारा पैसे दिये जाने से इंकार करना निकलकर सामने आया है।

यह भी पढ़े.. Gwalior News – रिटायर्ड अधिकारी ने अपनी ही बन्दूक से गोली मारकर की आत्महत्या

एसपी (Gwalior SP) अमित सांघी ने बताया कि 26 फरवरी को रायरू गाँव में तालाब किनारे एक व्यक्ति का शव मिला था। पुलिस ने शव को देखने के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया। जब मामले की तफ्तीश की गई मृतक की पहचान रायरू निवासी राजेंद्र राजपूत के रूप में हुई। पुलिस ने जब जांच आगे बढ़ाई तो शक की सुई मृतक के बेटे के दोस्त पर घूमी। पुलिस ने जब उसे उठाया तो उसने मृतक के बेटे के साथ हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने दोस्त की निशानदेही पर मृतक के बेटे को भी गिरफ्तार (Arrest) कर लिया।

एसपी ने बताया कि मृतक राजेंद्र राजपूत के बेटे की संगत खराब थी उसने बहुत से लोगों से पैसा उधार ले रखा था। जिसे चुकाने के लिये वो परेशान था। उसने अपने दोस्त से भी पैसा उधार ले रखा था। चूंकि मृतक राजेंद्र को अपने पारिवारिक बंटवारे से बहुत राशि मिली थी। जिसपर बेटे की नजर थी वो पैसा मांग रहा था। लेकिन राजेंद्र राजपूत ने देने से इंकार कर दिया। पिता द्वारा पैसे देने से इंकार करने के बाद बेटे ने दोस्त के साथ पिता की हत्या की योजना बनाई।

यह भी पढ़े.. Police Promotion: MP में पुलिसकर्मियों को पदोन्नति का तोहफा, यहां देखें लिस्ट

एसपी ने बताया कि 26 फरवरी को जब राजेंद्र राजपूत वापस अपने गाँव लौट रहा था तो उसके बेटे ने उसपर कट्टे से फायर किया। फायर मिस हो गया तो साफी से गला घोंट दिया और कट्टे की बट से तब तक सिर पर हमला किया जब तक राजेंद्र की मौत नहीं हो गई। उसके बाद मृतक के बेटे ने पिता को ढूँढने का नाटक किया और शव मिलने के बाद उसका अंतिम संस्कार भी किया। लेकिन पुलिस की टीम ने ग्राउंड तफ्तीश के आधार पर हत्या करने वाले बेटे और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। एसपी अमित सांघी ने अंधी हत्या की गुत्थी सुलझाने वाली पुरानी छावनी थाने की टीम को 10,000 रुपये का कैश अवार्ड देने की घोषणा की है।

Gwalior

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews