शराब की दुकान पर भीड़ और अव्यवस्था देख भड़कीं कलेक्टर, आबकारी निरीक्षक को बुलाया, लगेगा जुर्माना

निरीक्षण के दौरान आबकारी निरीक्षक को कई अनियमितताएं मिलीं। दुकान पर बोर्ड भी सही ढंग से नहीं लगा था रजिस्टर में एंट्री सही नहीं थी।
Liquor Shop Collector Inspection

Gwalior News : शहर की सड़कों के निरीक्षण के लिए मंगलवार की शाम निकली कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान शिंदे की छावनी में उस समय रुक गेन जब उन्हें सड़क पर भारी भीड़ दिखाई दी, ये भीड़ शराब की दुकान पर थी, जिससे अव्यवस्था हो रही थी, उन्होंने वहीं से आबकारी अधिकारियों को फोन लगवाकर बुलाया और एक्शन के निर्देश दिए।

कलेक्टर के निर्देश पर शराब दुकान का निरीक्षण, लगेगा जुर्माना 

कलेक्टर की नाराजगी का पता चलते ही आबकारी निरीक्षक विवेक पटसरिया  तत्काल मौके पर पहुंचे और शिंदे की छावनी स्थित कंपोजिट शराब दुकान क्रमांक-2 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आबकारी निरीक्षक को कई अनियमितताएं मिलीं। दुकान पर बोर्ड भी सही ढंग से नहीं लगा था रजिस्टर में एंट्री सही नहीं थी। इन अनियमितताओं के कारण विभागीय प्रकरण तैयार किया गया है और जुर्माना लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

दुकान के पास मौजूद जनरल स्टोर पर भी एक्शन  

निरीक्षण के दौरान शराब दुकान के पास में मौजूद एक जनरल स्टोर पर भी भीड़ भाड़ थी जिससे वहां लोगों को परेशानी हो रही थी उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर की इस सख्त कार्रवाई से स्थानीय व्यापारिक क्षेत्रों में हलचल मच गई है और स्थानीय निवासियों ने इस कार्रवाई पर संतोष जताया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews