कोरोना पॉजिटिव ड्राइवर हरियाणा, दिल्ली, सागर, जबलपुर भी गया, 50 सेम्पल जांच के लिए भेजे

कोरोना पॉजिटिव ड्राइवर हरियाणा, दिल्ली, सागर, जबलपुर भी गया, 50 सेम्पल जांच के लिए भेजे

ग्वालियर। अतुल सक्सेना| सोमवार को कोरोना (Corona) पॉज़िटिव पाए गये व्यक्ति की ट्रैवल हिस्ट्री मालूम पड़ते ही प्रशासन सकते में है और वो अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है। प्रशासन व पुलिस द्वारा जांच की गई तो मालूम हुआ कि वह पेशे से दवा के ट्रक का ड्राइवर है। इसकी ट्रैवल हिस्ट्री को जब ट्रेस किया गया तब पता चला कि वह 3 बार हरियाणा व दिल्ली गया तथा दो बार झाँसी, सागर (Sagar) होते हुए जबलपुर (Jabalpur) गया था।

प्रशासन ने पूर्ण रूप से सक्रियता के साथ उसकी हिस्ट्री के आधार पर सैम्प्लिंग कराने का निर्णय लिया। कलेक्टर कौशलेंद्र सिंह के निर्देश पर स्मार्ट सिटी सीईओ जयति सिंह ने जाँच पॉज़िटिव आने पर मरीज के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया गया तो एक संदिग्ध को सागर तथा दो संदिग्धों को जबलपुर में लोकेट किया गया। दोनों ज़िलों के ज़िलाधीशों से सम्पर्क कर जयति सिंह ने पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन के मार्गदर्शन में उनकी पहचान करवा उनके सैम्पल कराना मुकम्मल किया। इसके अलावा ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा संचालित कमांड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से ग्वालियर में ड्राइवर के सम्पर्क में आए 46 लोगों का सैम्पल जाँच के लिए भेजा गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews