26 तक सीमाएं सील, पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 1900 के पार

26 तक सीमाएं सील, पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 1900 के पार

ग्वालियर।अतुल सक्सेना| जिले में बढ़ती कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिले की सीमाएं 26 जुलाई तक के लिए फिर से सील कर दिया। प्रशासन ने गुरुवार को जारी आदेश में इसे रात 12 बजे से लागू कर दिया। गौरतलब आदेश में कहा गया है कि 23 जुलाई रात 12 बजे से प्रभावी आदेश 26 जुलाई रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगा इस अवधि में कोई भी व्यक्ति ना तो जिले के बाहर जायेगा ना बाहर से जिले में प्रवेश कर सकेगा। जिन्हें इमर्जेन्सी में जाना है तो उसे कलेक्ट्रेट से पास बनवाना होगा।

गौरतलब है जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1921 पहुँच गई है। गुरुवार को जारी हेल्थ बुलेटिन में 59 पॉजिटिव मरीज सामने आये। हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक वर्तमान में कुल 741 ही है जबकि 1168 मरीजों ठीक होकर घर जा चुके हैं। उधर बढ़ते मरीजों की संख्या के चलते जिले में कंटेंमेंट एरिया की संख्या 395 पहुँच गई है। जबकि जिले में 10 पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews