Gwalior Crime News : ग्राहक का इंतजार कर रहा तस्कर गिरफ्तार, 7 लाख रुपये से अधिक की स्मैक जब्त

Gwalior Crime News : ग्राहक का इंतजार कर रहा तस्कर गिरफ्तार, 7 लाख रुपये से अधिक की स्मैक जब्त

Gwalior Crime News : ग्वालियर पुलिस (Gwalior Police) ने एक बार फिर नशे के सौदागर को गिरफ्तार किया है। तस्कर की तलाशी लेने पर उसकी जेब से 720 ग्राम स्मैक निकली।  जिसकी कीमत 7 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है।  पूछताछ में तस्कर ने कहा कि वो स्मैक की पुड़िया बनाकर बेचता है और ग्राहक का इंतजार कर रहा था।

एडिशनल एसपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि झांसी रोड थाना क्षेत्र के हीरा भूमिया मंदिर और वैष्णो देवी मंदिर के पास रेलवे ट्रेक पर एक व्यक्ति स्मैक लेकर खड़ा हुआ है। ये किसी ग्राहक का इंतजार कर रहा है।

सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच पुलिस (Gwalior Crime Branch Police) एक्टिव हुई और मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची तो वहां एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस को देखकर युवक ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसकी तलाशी लेने पर उसकी जेब से 720 ग्राम स्मैक मिली , जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। गिरफ्तार  तस्कर मूलतः सेवढ़ा जिला दतिया का रहने वाला है और ग्वालियर में नाका चन्द्रबदनी पर रहता है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जब्त स्मैक की कीमत 7 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है।  पुलिस गिरफ्तार तस्कर से ये जानने का प्रयास कर रही है कि वो स्मैक कहां से लाता है और किसको सप्लाई करता है ? पुलिस ने आरोपी का मोबाइल भी जब्त कर लिया है और कॉल रिकॉर्ड के आधार पर नशे के बड़े सौदागरों को तलाश रही है।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट  

[dgv_vimeo_video id=”772387675″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews