ग्वालियर में बड़ी लूट, शराब कारोबारी के मुनीम से दिनदहाड़े 30 लाख रुपये छीनकर भागे बदमाश, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

आईजी ने कहा कि हमने नाकाबंदी कर दी है पुलिस की टीमें चैकिंग कर रही है संभव है बदमाशों की संख्या ज्यादा हो सकती है लेकिन जल्दी ही पुलिस आरोपियों को पकड़ लेगी और लूटा गया कैश भी बरामद कर लेगी।   
Robbery in Gwalior

ग्वालियर में बदमाशों ने पुलिस को चुनौती देते हुए 30 लाख रुपये की बड़ी लूट की घटना की है, एक शराब कारोबारी के मुनीम को बीच रास्ते में रोककर कट्टा अड़ाकर रुपयों से भरा थैला लूटकर बदमाश भाग गए, बदमाशों की संख्या तीन बताई जा रही है, घटना के बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर दी है।

ग्वालियर के कोटेश्वर मंदिर क्षेत्र में रहने वाले शराब कारोबारी विनोद शिवहरे के मुनीम आशाराम कुशवाह को बदमाशों ने आज बुधवार को दिनदहाड़े लूट लिया, घटना उस समय हुई जब आशाराम विनोद शिवहरे से 30 लाख रुपये कैश एक थैले में रखकर बैंक में जमा कराने ले जा रहे थे बदमाशों ने बाइक से उनका पीछा किया और कट्टा अड़ाकर थैला छीनकर भाग गए।

IG, DIG, SP सहित वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर  

शहर में दिनदहाड़े हुई लूट की बड़ी घटना की सूचना पर ग्वालियर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और वरिष्ठ अधिकारियों  को इसकी सूचना दी, मौके पर एसपी धर्मवीर सिंह आईजी अरविंद सक्सेना, डीआईजी अमित सांघी  सहित अन्य अधिकारी पहुंचे और मौक़ा मुआयना किया।

शहर में नाकाबंदी, बदमाशों की तलाश में टीमें रवाना 

आईजी सक्सेना ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि विनोद शिवहरे शराब का कारोबार करते हैं उन्होंने करीब 10:30 बजे अपने मुनीम आशाराम को 30 लाख रुपये कैश दिया था जिसे वो अपनी एक्टिवा में आगे रखकर संभवतः बैंक में जमा कराने जा रहा था तभी बाइक पर तीन बदमाश आये और उसे कट्टा दिखाकर रोका और आगे रखा कैश से भरा थैला लूटकर भाग गए।

CCTV कैमरे खंगाल रही पुलिस 

उन्होंने कहा कि घटनाक्रम से ऐसा लग रहा है कि बदमाश रेकी कर रहे थे, अभी मुनीम से एसपी पूछताछ कर रहे हैं उसने बदमाशों की संख्या तीन बताई है वो अभी हुलिया ठीक से नहीं बता पा रहा है, हम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चैक कर रहे हैं ये बहुत घना क्षेत्र है जल्दी ही आरोपियों का पकड़ लिया जायेगा।

[dgv_vimeo_video id=”1107667968″]

[dgv_vimeo_video id=”1107668069″]

[dgv_vimeo_video id=”1107670178″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews