ग्वालियर: डॉक्टर पति दहेज के लिए महिला को कर रहा था प्रताड़ित, मार से बचाने के लिए सास ले रही थी 10 हजार रूपए

ग्वालियर: डॉक्टर पति दहेज के लिए महिला को कर रहा था प्रताड़ित, मार से बचाने के लिए सास ले रही थी 10 हजार रूपए

ग्वालियर, डेस्क रिपोर्ट। ग्वालियर (Gwalior) में दहेज उत्पीड़न का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। डॉक्टर पति अपनी बैंक असिस्टेंट मैनेजर पत्नी को 10 लाख रुपए दहेज में लाने की डिमांड करते हुए उसके साथ मारपीट करते हुए गलत तरीके से संबंध बना रहा था। इतना ही नहीं पति की मारपीट से बचाने के लिए सास अपनी बहू से 10 हजार रूपए महीना लेती थी।

यह पूरा मामला ग्वालियर के थाटीपुर इलाके का है। यहां पर गवर्नमेंट बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर काम करने वाली एक 30 वर्षीय महिला की पिछले साल ही डॉक्टर से शादी हुई थी। पहले तो सब कुछ ठीक रहा लेकिन फिर पति के असली रंग रूप सामने आने लगे। महिला ने विरोध किया तो डॉक्टर ने अलमारी से राइफल निकाली और उस पर तान दी। इसके बाद महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी रोजाना की जाने लगी।

Must Read- भितरवार के कौशल झा ने रोशन किया देश का नाम, वर्ल्ड जूनियर वेटलिफ्टिंग में जीता गोल्ड मेडल

इस दौरान महिला ने एक बेटे को भी जन्म दिया लेकिन डॉक्टर पति का अत्याचार उस पर लगातार जारी था। महिला ने विरोध किया तो उसे बेटे समेत घर से निकाल दिया गया। पीड़ित महिला थाटीपुर थाने पहुंची और अपने साथ हो रही प्रताड़ना के बारे में पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना और अप्राकृतिक संबंध बनाने का केस दर्ज किया है।

अपनी शिकायत के दौरान महिला ने इस बात की जानकारी भी दी कि सिर्फ पति ही नहीं बल्कि सास ससुर और देवर भी उसे प्रताड़ित कर रहे थे। मारपीट से बचने के लिए उसने अपनी सास को 10 हजार रुपए महीना देना शुरू किया, लेकिन ससुराल वालों का सितम उस पर लगातार जारी था।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews