Gwalior News : गैस चूल्हा रिपेयरिंग दुकान पर खाद्य विभाग का छापा, 16 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त

खाद्य विभाग ने अवैध रूप से भंडारित सिलेंडरों के मामले में आरोपी दुकानदार के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया 
Food Department seizes LPG cylinders.

Food Department seizes LPG cylinders.

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिला कलेक्टर्स  अवैध कारोबार करने वालों एक विरुद्ध कड़े एक्शन ले रहे हैं, ग्वालियर में भी कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर अवैध शराब निर्माण, अवैध शराब परिवहन, अवैध गैस सिलेंडर भण्डारण, अवैध रेत उत्खनन, अमानक खाद्य पदार्थ पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है इसी कड़ी में अज खाद्य विभाग ने एक दुकान में रखे 16 LPG सिलेंडर जब्त किये हैं।

कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग ऐसे ठिकानों पर छापेमारी करता है जहाँ उसे गैस सिलेंडरों के मिलने की संभावना हो या  किसी ने उसकी शिकायत की हो, आज एक ऐसी ही कार्रवाई खाद्य विभाग ने ग्राम बेरजा में की, विभाग के अधिकारी शुक्रवार को जनपद पंचायत मुरार के ग्राम बेरजा पहुंचे यहाँ उन्होंने विनायक गैस रिपेयरिंग दुकान पर छापा मारा, दुकान जितेंद्र पाल नमक व्यक्ति की थी।

गैस चूल्हा रिपेयरिंग शॉप पर मिले 16 सिलेंडर   

खाद्य विभाग की टीम ने जब दुकान का निरीक्षण किया तो उसे वहां भारी मात्रा में LPG सिलेंडर भरे मिले, जब चैकिंग की तो वहां  घरेलू 14. 2 किलो ग्राम वाले 16 एलपीजी सिलेंडर मिले इसमें से बीपीसीएल कंपनी के 13 भरे हुए और 2 खाली 1 सिलेंडर तथा एचपीसीएल कंपनी का 1 खाली सिलेंडर मिला। खाद्य विभाग की टीम ने सभी अनाधिकृत भंडारित सिलेंडरों को जब्त कर लिया।

खाद्य विभाग ने जब्त किये सिलेंडर 

जिला आपूर्ति नियंत्रक अरविंद सिंह भदौरिया ने बताया कि इन सिलेंडरों को जितेन्द्र पाल की दुकान से जब्त कर राजा गैस एजेंसी की सुपुर्दगी में यथास्थिति रखे जाने के लिए दिया है। अनियमितता पाए जाने पर जितेन्द्र पाल के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण तैयार किया गया है जिसे कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews