IG ने किया ऐलान, अब नहीं बचेगा कोई भी माफिया, पुलिसकर्मियों का किया सम्मान

IG ने किया ऐलान, अब नहीं बचेगा कोई भी माफिया, पुलिसकर्मियों का किया सम्मान

ग्वालियर। कुख्यात गेंगस्टर परमाल सिंह तोमर को शॉर्ट एनकाउन्टर में गिरफ्तार करने वाले पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को आज ग्वालियर जोन के आईजी (एडीजीपी) राजाबाबू सिंह ने सम्मानित किया। आईजी ने टीम की तारीफ करते हुए उन्हें पुष्पहार पहनाये और प्रमाणपत्र प्रदान किये। इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए  उन्होंने कहा कि अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाना हमारी प्राथमिकता है। इसलिए अब यहाँ कोई भी माफिया बच नहीं पाएगा। आईजी ने ऐलान करते हुए कहा कि अब ग्वालियर में भी माफियाओं के खिलाफ आज से अभियान शुरू हो जाएगा। अभियान के तहत ग्वालियर चंबल संभाग में किसी भी प्रकार की अड़ी बाजी  करने वाले और अवैधानिक कार्यों में लिप्त सफेदपोश माफियाओं को बख्शा नहीं जाएगा और इस अभियान की शुरुआत इंदौर की तर्ज पर ग्वालियर जोन में भी की जा रही है ।  आईजी ने साफ लहजे में माफियाओं को चेतावनी दी है कि अब उनकी किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews