यहाँ अलग तरह से मनी संक्रांति, हेलमेट लगाने वाले को मिली गजक, नहीं लगाने वाले का कटा चालान

यहाँ अलग तरह से मनी संक्रांति, हेलमेट लगाने वाले को मिली गजक, नहीं लगाने वाले का कटा चालान

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर यातायात पुलिस शहर में 01 जनवरी से हेलमेट अभियान चला रही है। जो वाहन चालक हेलमेट नहीं लगाकर वाहन चला रहे हैं उनके खिलाफ चालानी कार्यवाही की जा रही है। लेकिन आज संक्रांति के विशेष मौके पर उन लोगों को गजक और मिठाई खिलाई गई जो हेलमेट लगाकर वाहन चलाते मिले।

यह भी पढ़े…इन राशियों में होती है आत्मविश्वास की कमी, ये 5 रहती है बेहद Confident, जाने आप किसमें हैं शामिल

एडिशनल एसपी यातायात हितका वासल(IPS) के नेतृत्व में ट्रैफ़िक पुलिस ने शहर के विभिन्न चौराहों पर NSS और NCC के कैडेट्स की मदद से चैकिंग अभियान चलाया। फूलबाग चौराहे पर एडिशनल एसपी खुद मौजूद थी। उन्होंने बिना हेलमेट लगाए वाहन चालकों को रोका और उनकी गाड़ी को एक साइड करवाकर चालान कटवाया।

यह भी पढ़े…फिल्म अभिनेता रजा मुराद नहीं होंगे नगर निगम भोपाल के ब्रांड एम्बेसडर, 24 घंटे में बदला फ़ैसला

खास बात ये रही कि जो वाहन चालक हेलमेट लगाकर वाहन चला रहे थे और जब उन्हें रोका गया तो वे चौंक गए लेकिन जब पुलिस ने तत्काल गजक और मिठाई निकाल कर उन्हें खिलाई और मकर संक्रांति की बधाई दी तब उन्हें रोकने का कारण समझ में आया। यहाँ एक बात और देखने को मिली कि सामान्य तौर चैकिंग अभियान में लड़कियों को पुलिस नजर अंदाज कर देती है लेकिन महिला पुलिस अधिकारी ने सख्ती दिखाते हुए उन्हें बिना चालान कटवाए नहीं जाने दिया।

[dgv_vimeo_video id=”665955137″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews