Gwalior News: 4 आपराधिक तत्व जिला बदर, एक बाउंड ओवर की कार्रवाई, 20 को थानों में देनी होगी हाजिरी

Gwalior News
Gwalior News : ग्वालियर जिले में लोकसभा चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आपराधिक तत्वों के खिलाफ जिला प्रशासन व पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की गई है। इस कड़ी में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान ने 4 आदतन अपराधियों को मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम की धाराओं के तहत जिला बदर करने के अलग-अलग आदेश जारी किए हैं। साथ ही 20 लोगों को संबंधित पुलिस थाने में हाजिरी देने के आदेश दिये गए हैं। इसके अलावा आपराधिक प्रवृत्ति के एक व्यक्ति को बाउण्ड ओवर किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ग्वालियर से प्राप्त प्रतिवेदनों के आधार पर लोकसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने और लोक शांति व जन सुरक्षा को ध्यान में रखकर जिला दण्डाधिकारी श्रीमती चौहान ने यह आदेश जारी किए हैं।  आदेश के तहत जिला बदर किये गये अपराधी को जिले से बाहर जाने के बाद हर माह अपने निवास स्थान की सूचना रजिस्टर्ड डाक से संबंधित पुलिस थाने को अनिवार्य रूप से देनी होगी। इसी तरह सदाचार बरतने के आदेश जिन अपराधियों को दिए गए हैं उन्हें निर्धारित तारीख को संबंधित पुलिस थाने में अपनी हाजिरी देना होगी।

इन्हें किया जिला बदर 

जिला दण्डाधिकारी श्रीमती चौहान द्वारा आदतन अपराधी विक्की पुत्र अनिल वाल्मीक निवासी वार्ड क्र.-4 आंतरी, सुमित उर्फ लड्डू पुत्र अनिल वाल्मीक निवासी खटीक मोहल्ला मुरार, सतीश उर्फ संतोष नरवरिया निवासी घोसीपुरा एवं अमन यादव पुत्र धीरज यादव निवासी बड़ागांव को 3 – 3 माह की अवधि के लिये जिला बदर करने के आदेश जारी किए गए हैं।

इन्हें देनी होगी थाने में हाजिरी 

आपराधिक प्रवृत्ति के जिन लोगों को संबंधित थाने में हाजिरी देने के आदेश दिए गए हैं, उनमें हेमंत बरैया पुत्र स्व- राजेन्द्र प्रसाद आर्यनगर मुरार, अंकित शर्मा पुत्र रमेश शर्मा, शिवनाथ उर्फ विश्शो पुत्र सुभाषचन्द्र हलदार, धर्मेन्द्र चौहान पुत्र राजबहादुर चौहान निवासी गिरवाई, गोपाल कुशवाह पुत्र किशनलाल निवासी गिरवाई, श्याम उर्फ छोटू राजावत पुत्र विनोद राजावत गिरवाई, अजीत वाल्मीक पुत्र आनंद वाल्मीक गिरवाई, राजेश यादव पुत्र जण्डेल यादव निवासी बड़ागांव मुरार, कालू उर्फ लाखन पुत्र नारायण पाल निवासी घोसीपुरा, अमन यादव पुत्र अशोक यादव निवासी बड़ागांव, संजय यादव पुत्र महेश यादव निवासी बड़ागांव, दौलत यादव पुत्र रामनरेश यादव घासमंडी, गुरूपाल सिंह पुत्र दीप सिंह चीनौर, सतीश उर्फ कानपुरिया पुत्र छोटे सिंह निवासी घासमंडी, पिंकी उर्फ रामभजन चौहान पुत्र वृन्दावन चौहान निवासी काशीपुरा, अंशुल सेंगर पुत्र उदयवीर सिंह निवासी हजीरा, आनंद शर्मा पुत्र मेवाराम शर्मा निवासी हस्तिनापुर, पुष्पेन्द्र पुत्र विक्रम यादव निवासी गंगामालनपुर, मुकेश जाट पुत्र वीरेन्द्र जाट निवासी चपरौली एवं संजय बाथम पुत्र चोखेलाल निवासी घासमंडी शामिल हैं।  इनके अलावा राजबहादुर पुत्र ओमप्रकाश जाटव ग्राम पैरा के खिलाफ बाउंड ओवर की कार्रवाई की गई है।
Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews