Gwalior News : वारदात करने के इरादे से सड़क पर खड़ा बदमाश हथियार सहित गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

संदिग्ध की तलाशी लेने पर उसकी कमर में एक 315 बोर का कट्टा खुरसा मिला, जिसे खोलकर देखा गया तो उसमें एक राउण्ड लगा हुआ था जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट एक्ट के तहत  मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
Arrest

Arrest

Gwalior News : ग्वालियर में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं लेकिन पुलिस भी चौकन्नी है इसीलिए उसकी पकड़ में एक हथियारबंद बदमाश पकड़ में आया है, बदमाश किसी वारदात की नीयत से घूम रहा था तभी मुखबिर ने पुलिस को सूचना दे दी और पुलिस ने बदमाश को पकड़ लिया।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने संदिग्ध को गिरफ्तार किया  

जानकारी के मुताबिक आरोन थाना पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि एक संदिग्ध व्यक्ति बन्हैरी तिराहे पुलिया के पास कोई वारदात करने की नीयत से अवैध हथियार लिये खड़ा हुआ है। वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी देकर आरोन थाना पुलिस की टीम बन्हैरी तिराहे पुलिया के पास पहुंची। पुलिस टीम को एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखा जिसने पुलिस टीम को देखकर मौके से भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

वारदात के इरादे से खड़ा था बदमाश, लोडेड कट्टा जब्त  

पुलिस ने पकड़े गये संदिग्ध का नाम व पता पूछने पर उसने अपना नाम लक्ष्मन सिंह रावत पुत्र लाखन सिंह रावत उम्र 26 साल निवासी सेकरा थाना आरोन जिला ग्वालियर का बताया। संदिग्ध की तलाशी लेने पर उसकी कमर में एक 315 बोर का कट्टा खुरसा मिला, जिसे खोलकर देखा गया तो उसमें एक राउण्ड लगा हुआ था जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट एक्ट के तहत  मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस बदमाश से उसके पास से मिले अवैध हथियार के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews