
Gwalior News : मिलते जुलते नाम का प्रोडक्ट बेचा जाना या उपभोक्ता को भ्रमित कर प्रोडक्ट बेचा जाना अपराध है लेकिन पैसा कमाने के लिए व्यक्ति बेख़ौफ़ ऐसा कर रहा है और उसके लालच में कभी कभी लोगों की जान पर बन आ रही है ताजा मामला ग्वालियर का है जहाँ एक व्यक्ति पैक बोतल का पानी पीकर बीमार हो गया, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, परिजनों ने दुकानदार की शिकायत पुलिस थाने में की है, खास बात ये है कि जो पानी युवक ने पीया था उसपर बिसलेरी लिखा था लेकिन ये असली नहीं नकली बिसलेरी पानी था।
बिसलेरी लिखी बोतल का पानी पीते ही युवक बीमार
मामला मोहर्रम के ताजिया विसर्जन जुलूस के दौरान का है, ग्वालियर के आपागंज में रहने वाले नदीम खान अपने परिजनों के साथ ताजिया विसर्जन के लिए कर्बला गये थे, उसी दौरान उन्हें प्यास लगी तो उन्होंने एक दुकान से बिसलेरी पानी की बोतल मांगी, दुकानदार ने सील पैक बोतल दी उन्होंने बोतल का ढक्कन खोलकर पानी पीया लेकिन पानी पीते ही उनकी हालत बिगड़ गई, परिजन अस्पताल लेकर भागे और जयारोग्य अस्पताल के ICU में भर्ती कराया।
बोतल के पानी में आ रही थी बदबू
नदीम के परिजन ताहिर ने मीडिया को बताया कि नदीम ने आनंद नगर में शीतला डेयरी से पानी की बोतल खरीदी थी, बोतल पर बिसलेरी लिखा था प्यास तेज लग रही थी तो नदीम ने जल्दी से पानी पीया लेकिन पानी पीते ही उसे मुंह में तेज जलन होने लगी, हमने बोतल को सूंघा तो उस पानी में बदबू आ रही थी , नदीम की हालत देखकर सभी घबरा गए और उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
बोतल पर बिसलेरी की स्पेलिंग गलत थी, बाजार में बिक रहा अशुद्ध पानी
भर्ती कराने के बाद जब बोतल को देखा तो उसपर अंग्रेजी में उसी तरह बिसलेरी लिखा था जैसे बिसलेरी की बोतल पर लिखा होता है लेकिन स्पेलिंग गलत थी, ओरिजनल बिसलेरी बोतल पर अंग्रेजी में Bisleri लिखा होता है और ग्वालियर में बिक रही नकली बिसलेरी पर Bisilleri लिखा हुआ था, इसपर Packaging Water लिखा हुआ था और एड्रेस वैशाली ट्रेडर्स मुरार ग्वालियर लिखा हुआ था।
परिजनों ने पुलिस थाने में की दुकानदार की शिकायत
अब चूँकि ये असली बिसलेरी के मिलते जुलते नाम और एक ही कलर के रैपर में बिक रही थी तो कोई भी इन्सान धोखा खा सकता है अब कोई प्रोडक्ट को खाने या पीने से पहले उसकी स्पेलिंग आदि को बारीकी से चैक नहीं करता, और उसी के चलते नदीम के साथ भी ऐसा हो गया, खास बात ये है कि खुलेआम इस तरह के नकली प्रोडक्ट बिक रहे हैं लेकिन प्रशासन इससे बेखबर है, परिजन ने बताया कि हमने बोतल को संभाल कर रखा है, बहोड़ापुर पुलिस थाने में इसकी शिकायत भी की है।
[dgv_vimeo_video id=”986999573″]
[dgv_vimeo_video id=”986999710″]
[dgv_vimeo_video id=”986999836″]
[dgv_vimeo_video id=”986999947″]
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

