Gwalior News : नाम बदलकर युवती से दोस्ती की फिर दुष्कर्म किया,धर्मान्तरण के लिए दबाव बनाया, आरोपी गिरफ्तार

युवती ने जब इसका विरोध किया तो राजू उर्फ़ साबिर ने उसके साथ मारपीट की, कई बार उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक सम्बन्ध बनाये यानि दुष्कर्म किया, साबिर ने युवती से धर्म परिवर्तन का भी दबाव बनाया, परेशान युवती गोला का मंदिर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।
Gole Ka Mandir Police Station Gwalior

Gwalior News : ग्वालियर में एक लव जिहाद का मामला सामने आया है, एक मुस्लिम युवक ने हिन्दू युवती से दोस्ती की, फिर उससे शारीरिक सम्बन्ध बनाये, पिछले एक साल से धर्मान्तरण के लिए प्रयास कर रहा था जिसके बाद युवती ने पुलिस में शिकायत की, पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक मूलतः भिंड की रहने वाली एक युवती पिछले कुछ वर्षों से ग्वालियर में पिंटू पार्क क्षेत्र में सैनिक कॉलोनी के पास रहती है, कुछ वर्ष पहले उसकी मुलाक़ात पास में ही रहने वाले युवक से हुई दोनों में दोस्ती हो गई, युवक ने अपना नाम राजू बताया, राजू का युवती के घर आना जाना शुरू हुआ और फिर दोनों के शारीरिक सम्बन्ध बनने लगे।

सामने आया लव जिहाद का मामला 

कुछ समय बाद युवती को मालूम चला कि राजू ने अपना असली नाम नहीं बताया वो मुसलमान है और उसका नाम साबिर है, युवती ने जब उससे इस बारे में बात की तो उसने स्वीकार किया कि उसका नाम साबिर है और उसने उसे खुद को हिन्दू बताकर झूठ बोला था।

शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा 

युवती ने जब इसका विरोध किया तो राजू उर्फ़ साबिर ने उसके साथ मारपीट की, कई बार उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक सम्बन्ध बनाये यानि दुष्कर्म किया, साबिर ने युवती से धर्म परिवर्तन का भी दबाव बनाया, परेशान युवती गोला का मंदिर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने राजू उर्फ़ साबिर के खिलाफ दुष्कर्म और धर्मान्तरण से जुडी धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

[dgv_vimeo_video id=”960260462″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews