Gwalior News : चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तस्कर के कब्जे से 9 लाख रुपये की स्मैक जब्त

Gwalior News : चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तस्कर के कब्जे से 9 लाख रुपये की स्मैक जब्त

Gwalior News : मप्र विधानसभा चुनावों को देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर है, पुलिस ने मुखबिर तंत्र को एक्स्ट्रा एक्टिव कर दिया है इसी क्रम में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, पुलिस ने एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 90 ग्राम स्मैक जब्त की है, जब्त स्मैक की कीमत 9 लाख रुपये बताई जा रही है ।

ग्वालियर पुलिस ने अवैध कारोबारियों के खिलाफ अभियान चला रखा है, पुलिस के मुखबिर हथियार तस्करों, नशे के सौदागरों, अवैध शराब कारोबारियों पर नजरें गड़ाए हुए हैं, इसी कड़ी में पुलिस को सूचना मिली कि एक पुराना तस्कर ट्रांसपोर्टनगर क्षेत्र में बड़ी मात्रा में स्मैक लेकर आया है जो वो शहर में खपाने की जुगाड़ में हैं।

तस्कर गिरफ्तार,  9 लाख की स्मैक जब्त 

एसपी राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि सूचना मिलते ही बहोड़ापुर पुलिस को क्राइम ब्रांच के साथ आरोपी तस्कर को पकड़ने के निर्देश दिए, पुलिस ने अलग अलग टीमें बनाकर घेराबंदी कर तस्कर को पकड़ लिया, कड़ी पूछताछ के बाद तस्कर के कब्जे से  कुल 90 ग्राम स्मैक मिली जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया, जब्त की गई स्मैक की कीमत करीब 9 लाख रुपये बताई गई है।

विधानसभा चुनाव से पहले अलर्ट मोड पर ग्वालियर पुलिस 

एसपी ने कहा कि विधानसभा चुनावों को देखते हुए हम किसी भी तरह के अवैध काम धंधे करने वाले लोगों पर नजर जमाये हुए हैं, हमारी टीमें लगातार सर्चिंग अभियान चला रही हैं , कहीं भी कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई देती है तो तत्काल एक्शन लिया जाता है, चुनाव आयोग के निर्देशों के बाद हमारी भी प्राथमिकता है कि जिले में चुनाव शान्तिपूर्व संपन्न हों ।

[dgv_vimeo_video id=”860443460″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews