
Gwalior News : मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले की भितरवार तहसील के एक गांव में प्रेमी प्रेमिका को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया है। इसमें कुछ लोग दोनों को रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटते नजर आ रहे हैं। ये लोग महिला के परिजन बताए जा रहे हैं।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि घटना 25 मई को भितरवार थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। सोमवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, युवक शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। जहां महिला के परिजनों ने उसे पकड़कर तालिबानी सजा दी। इस पूरे मामले में पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है।
थाने में की शिकायत, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, भितरवार थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला की शादी दो साल पहले शिवपुरी के एक गांव में हुई थी। पति से अनबन के बाद वह अपने मायके में रह रही थी। तभी उसने अपने पिता के मोबाइल से प्रेमी को मिलने घर बुलाया था। तभी महिला के परिजनों ने उस युवक को पकड़ लिया। इसके बाद उसे बेसुध होने तक पीटा। 1 मिनट 42 सेकंड के वीडियो में महिला बचाव की गुहार लगा रही है। लड़का बेसुध अवस्था में पड़ा नजर आ रहा है। घटना के बाद प्रेमी युवक के परिजन भितरवार थाने पहुंचे पर पुलिस ने मामले की अनदेखी कर कोई सुनवाई नहीं की। सुनवाई नहीं होने के बाद ये मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
[dgv_vimeo_video id=”950769795″]
वहीं पुलिस ने बताया कि महिला के परिजनों ने डायल 100 को बुलाया गया था, दोनों पक्षों को थाने लाया गया था। थाने आने पर दोनों पक्षों ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई न करने की लिखित में बयान कही थी। दोनों के बीच राजीनामा हो गया है।
आईजी ने दिए जांच के आदेश
मीडिया से चर्चा करते हुए आईजी अरविंद कुमार सक्सेना ने कहा कि वीडियो आपके माध्यम से मेरे संज्ञान में आया है। इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली जाएगी। और जांच कराऊंगा। जो भी दोषी होगा उस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
[dgv_vimeo_video id=”950771173″]
