Gwalior News : महिलाओं के विवाद में भाई ने भाई पर चलाई गोली, दो बच्चे घायल

Gwalior News : महिलाओं के विवाद में भाई ने भाई पर चलाई गोली, दो बच्चे घायल

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  मुरार थाना क्षेत्र में त्यागी नगर (Gwalior News) में बुधवार को दिन दहाड़े गोली चल गई। गोली एक भाई ने दूसरे सगे भाई पर चलाई है (brother shot at real brother) । घटना में दो बच्चे घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है और उसकी बंदूक जब्त कर ली है।

एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि त्यागी नगर में रहने वाले दो भाइयों में झगड़े के दौरान एक भाई ने दूसरे भाई को जान से मारने की नीयत से अपनी 12 बोर की लायसेंसी बंदूक से गोली चला दी।  गोली (shot in gwalior) चलती ही भाई नीचे बैठ गया  लेकिन वहां मौजूद दो बच्चे घायल हो गए।

ये भी पढ़ें – सहारा इंडिया केस को लेकर आई नई अपडेट, पटना हाईकोर्ट में कंपनी की दलीले नामंजूर, दिए ये निर्देश   

पुलिस (Gwalior Police) ने बताया दो तीन दिन पहले परिवार की महिलाओं के बीच शादी में कोई विवाद हुआ था, जिसने आज बड़ा रूप ले लिया। आज वही बात फिर स एनीकली और एक भाई ने बालकनी में जाकर फायर कर दिया।  घायल बच्ची भी परिवार की है जबकि घायल बच्चा पड़ोसी है।  पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें – मेघालय घूमना चाहते हैं, IRCTC प्रत्येक शनिवार आपको दे रहा ये स्पेशल मौका

[dgv_vimeo_video id=”703662730″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews