
Gwalior News : ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म का एक मामला दर्ज किया गया है, आरोपी पीड़िता का रिश्ते का जीजा है। आरोपी ने दो साल पहले मौका देखकर नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म किया और उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना ली फिर जान से मारने की धमकी देकर ब्लैक मेल करता रहा, परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा ने बताया बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक लड़की ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि दो साल पहले जब वो 16 साल की थी तब उसके रिश्ते के एक जीजा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं चुपके से आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया और धमकी दी कि किसी को बताया तो जान से मार देगा।
पीड़िता ने मामला दर्ज कराया, पुलिस कर रही तलाश
उसके बाद वो लगातार दो साल से ब्लैक मेल कर रहा है, अब जब वो जीजा की हरकतों से बहुत परेशान हो गई तो उसने परिजनों को पूरी बात बताई जिसके बाद परिजन उसे लेकर बहोड़ापुर थाने पहुंचे। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने, ब्लैक मेल करने की धाराओं सहित पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश कर रही है।
[dgv_vimeo_video id=”980632136″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

